वीडियो : वकील बना कातिल: 30 लाख हड़पने के लिए पत्नी संग क्लाइंट की गला रेतकर हत्या

Share this post:

नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। रायपुर |थाना डी.डी. नगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसमें एक कथित वकील ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 30 लाख रुपये की रकम हड़पने के बाद अपने ही क्लाइंट की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या को छिपाने के लिए आरोपी दंपति ने शव को ट्रॉली बैग में बंद कर, टिन की पेटी में भरकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया था। घटना का मास्टरमाइंड वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा हैं। आरोपियों ने मृतक किशोर पैकरा की रकम का इस्तेमाल निजी कामों में किया और जब वह बार-बार पैसे वापस मांगने लगा, तो दंपति ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। हत्या के बाद दोनों आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट भागने की कोशिश में थे, लेकिन रायपुर पुलिस की सक्रियता और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से दोनों को फ्लाइट रनवे पर लैंडिंग के तुरंत बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

अपराध का तरीका :

आरोपी ने पहले फर्जी आधार कार्ड बनवाकर पुरानी अल्टो कार खरीदी।

फिर किराये का मकान लेकर किशोर पैकरा को वहां लाया गया।

हत्या के लिए ट्रॉली बैग, सीमेंट और पेटी पहले से खरीदी गई।

शव को ठिकाने लगाने में दो अन्य साथी – विनय यदु और सूर्यकांत यदु ने भी मदद की।

पुलिस की कार्रवाई :

आरोपियों के पास से अल्टो कार, दो दोपहिया वाहन और 5 मोबाइल फोन जब्त।

फॉरेंसिक टीम व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।

थाना डी.डी. नगर में धारा 103(1), 238क, 61(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज।

गिरफ्तार आरोपी :

1. अंकित उपाध्याय (31) – पेशे से वकील, मुख्य साजिशकर्ता

2. शिवानी शर्मा (24) – आरोपी की पत्नी, हत्या में बराबर की भागीदार

3. विनय यदु (23) – शव ठिकाने में मददगार

4. सूर्यकांत यदु (21) – आरोपी का सहयोगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की घोषणा :

टीम के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने पूरी जांच टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है। रायपुर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की सूझबूझ और तत्परता से इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई, जिसने राजधानी को झकझोर दिया।

वकीलनेकिया_हत्या

पत्नीसाथीबनी

क्लाइंटकीहत्या

रायपुरहत्याकांड

क्राइम_ब्रेकिंग

MurderForMoney

LawyerTurnsKiller

RaipurCrime

DDNagarMurder

30लाखकेलिएहत्या

RaipurPolice

CyberCellAction

DelhiAirportArrest

कानूनकीआड़मेंखून

TrueCrimeIndia

मर्डर_मिस्ट्री

CrimeReport

नईपहलन्यूज़

RaipurBreaking

SakshyaKeSaath

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail