थाने में कांग्रेस पार्षद पर चाकू से हमला: पुरानी रंजिश में वार, चार आरोपी गिरफ्तार

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। महासमुंद। शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब सिटी कोतवाली थाना परिसर में ही कांग्रेस के पार्षद पर जानलेवा हमला हो गया। वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद विजय साव पर शुक्रवार देर रात चार युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पार्षद विजय साव अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंचे थे, जहां वे एक जन्मदिन पार्टी में हुए विवाद की रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे। तभी पुराने विवाद के दूसरे पक्ष के शकील खान, शरीफ खान, चिरंजीवी यादव और सौरभ यादव भी वहां पहुंच गए। थाने में ही दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई।

चारों आरोपियों ने मिलकर पार्षद विजय साव पर चाकू से हमला कर दिया। कमर के नीचे वार किए जाने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की तत्परता से हमलावरों को मौके पर ही दबोच लिया गया। घायल पार्षद को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 और (3)5 के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है। वर्ष 2020 में पार्षद की पत्नी ने शकील और शरीफ के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी, जिसमें उन्हें जेल जाना पड़ा था। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बना हुआ था। हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भी शकील और शरीफ की मां ने पार्षद के विरुद्ध चुनाव लड़ा था । पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा के मद्देनजर थाने परिसर की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

महासमुंदसमाचार #कांग्रेसपार्षदहमला #थानामेंहिंसा #राजनीतिकरंजिश #छत्तीसगढ़_ब्रेकिंग #VijaySau

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail