
केंद्र सरकार ने जांच में लगाए अड़ंगे, षड्यंत्रकारी आज भी नहीं पकड़े गए
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी हमले की 12वीं बरसी पर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजीव भवन में झीरम शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने मामले की उचित जांच नहीं कराई। 25 मई 2013 को नक्सलियों ने झीरम घाटी में कांग्रेस के 30 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी थी। बघेल ने कहा कि एनआईए की फाइनल रिपोर्ट में उन लोगों के नाम तक नहीं हैं, जिनके खिलाफ झीरम थाने में एफआईआर दर्ज थी। बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी के 2014 के धमतरी के भाषण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने 6 महीने में सभी अपराधियों को जेल भेजने का वादा किया था। बघेल ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार ने जब जांच की मांग की, तो कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।


भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा कि उनका बयान मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है। उन्होंने चंद्राकर को बस्तर जाकर विकास कार्यों का जायजा लेने की सलाह दी।

About The Author










































