वीडियो : इंडिगो की फ्लाइट में बंद हुआ एयर कंडीशनर, कोरबा के यात्रियों ने जताई नाराजगी, प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी

Share this post:

कोरबा निवासी अंकित अग्रवाल और अन्य यात्रियों ने की शिकायत। सिविल एविएशन विभाग में की गई रिपोर्ट, यात्रियों ने कहा, “जान जाने के बाद ही जागेगा प्रबंधन”

कोरबा। गर्मी के इस तीखे मौसम में यात्रियों को उड़ान सेवाओं में भी राहत नहीं मिल रही है। हाल ही में इंडिगो की एक फ्लाइट में एयर कंडीशनर खराब हो जाने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 6 जून की शाम कोरबा निवासी अंकित अग्रवाल अपने परिवार और दो साथियों के साथ हैदराबाद से रायपुर इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे। इस दौरान 560 किलोमीटर की हवाई दूरी तय करते हुए बीच रास्ते में ही फ्लाइट का एयर कंडीशनिंग सिस्टम काम करना बंद कर दिया। उड़ान के दौरान भीषण गर्मी में यात्रियों का बुरा हाल हो गया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों समेत सभी यात्री गर्मी से बेहाल हो गए। कोरबा के यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट में एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं था जिसे परेशानी न हुई हो।

यात्रियों की मानें तो फ्लाइट के अंदर अत्यधिक गर्मी होने के कारण कुछ लोग घबराने लगे और कई गंभीर रूप से बीमार यात्री असहज हो गए। अंकित अग्रवाल ने बताया कि फ्लाइट स्टाफ को कई बार इस बारे में सूचित किया गया, लेकिन किसी प्रकार की संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली। फ्लाइट के रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद यात्रियों ने इस घटना की शिकायत सिविल एविएशन डिपार्टमेंट में की। उनका कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही न केवल यात्रियों को असुविधा पहुंचाती है, बल्कि उड़ान सुरक्षा के लिहाज से भी यह एक गंभीर चूक है।

अंकित अग्रवाल सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि अगर ऐसी समस्याओं पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो एक दिन किसी की जान जाने के बाद ही प्रबंधन जागेगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इंडिगो प्रबंधन के प्रति यात्रियों में भारी नाराजगी देखी गई। कोरबा के यात्रियों समेत अन्य यात्रियों ने इस तरह की खराब व्यवस्थाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और एयरलाइंस से मुआवजे एवं तकनीकी जांच की मांग की है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail