
चार राज्यों की पांच सीटों पर उपचुनाव के नतीजे घोषित – AAP और TMC को बड़ी जीत
नई पहल इलेक्शन डेस्क। देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इन उपचुनावों के परिणाम कई राजनीतिक दलों के लिए साख का सवाल बने हुए थे। खासकर बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए।


गुजरात : बीजेपी ने बरकरार रखा गढ़, AAP ने रचा इतिहास
गुजरात की कड़ी विधानसभा सीट से भाजपा के राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चावड़ा को पराजित किया।
वहीं दूसरी ओर, विसावदर सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां AAP उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने भाजपा के कीर्ति पटेल को हराकर पार्टी को गुजरात में एक नई उम्मीद दी है।

केरल : कांग्रेस को मिली सुकूनभरी जीत
केरल की सीट पर UDF (कांग्रेस) उम्मीदवार आर्यदन शौकत ने CPI(M) के वरिष्ठ नेता एम. स्वराज को हराया। यह परिणाम कांग्रेस के लिए केरल में पार्टी की पकड़ मजबूत होने का संकेत है।

पंजाब : आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बरकरार
लुधियाना वेस्ट सीट से AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आसु को हराकर भगवंत मान सरकार के प्रति जनता के समर्थन को बरकरार रखा। यह जीत पार्टी के लिए 2027 की तैयारी के संकेत के तौर पर देखी जा रही है।

पश्चिम बंगाल : TMC की जीत, लेकिन मातम की छाया
कालीगंज सीट से TMC प्रत्याशी अलिफा अहमद ने बीजेपी के आशीष घोष को हराकर पार्टी की पकड़ को और मजबूत किया। लेकिन इस जीत के बीच एक दर्दनाक खबर सामने आई।
गिनती के दौरान कालीगंज के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के बाराचंदगर इलाके में हुए एक विस्फोट में 9 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर शोक जताया और कहा “यह एक बेहद दुखद घटना है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं।”
राजनीतिक संकेत
AAP का प्रदर्शन गुजरात और पंजाब दोनों में लगातार मज़बूती की ओर इशारा करता है।
कांग्रेस ने केरल में राहत की सांस ली है, लेकिन पंजाब और गुजरात में चुनौती बनी हुई है।
TMC ने बंगाल में अपनी ताकत फिर साबित की है, हालांकि सुरक्षा के सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।
भाजपा ने गुजरात में पकड़ कायम रखी, लेकिन AAP की सेंध चिंता का विषय बन सकती है।


INDIAगठबंधन
उपचुनाव2025
AAPVsBJP
कांग्रेसकीवापसी
टीएमसीकीजीत
भाजपाकोझटका
राजनीतिकसंकेत
लोकतंत्रकीअवाज
वोटकीताकत
नईसियासत
ममताबनर्जी
भूपेशबघेल
AAPInGujarat
INDIAvsNDA
UPElectionResults
जनता कीचुनाव
राजनीतिकविश्लेषण
NewPolitics2025
VoteForChange
About The Author










































