वीडियो : खुशियों की छुट्टी : सूरजपुर पुलिस कप्तान ने जवानों को दिया जन्मदिन पर यादगार तोहफा

Share this post:

अब जवानों का जन्मदिन भी बनेगा यादगार : सूरजपुर एसपी ने दी परिवार के साथ मनाने की छुट्टी

नौशाद अहमद। सूरजपुर। पुलिस विभाग, जहां अक्सर ड्यूटी ही प्राथमिकता होती है और व्यक्तिगत खुशी, त्योहार या जन्मदिन जैसे अवसर पीछे छूट जाते हैं। वहीं सूरजपुर एसपी एवं डीआईजी प्रशांत कुमार ठाकुर ने एक संवेदनशील और सराहनीय पहल की शुरुआत की है, जो जवानों के मनोबल को नई ऊर्जा दे रही है।

जन्मदिन पर एक दिन की विशेष छुट्टी

अब से सूरजपुर पुलिस के हर जवान को उसके जन्मदिन के अवसर पर एक दिन की अवकाश प्रदान किया जाएगा, ताकि वह अपने परिवार के साथ समय बिता सके और निजी खुशी के पलों को खुलकर जी सके। इस नई परंपरा की शुरुआत कोतवाली में पदस्थ ASI के जन्मदिन पर उनके परिजनों की उपस्थिति में केक काटकर की गई।

थाना-चौकी में भी मनाया जाएगा उत्सव

एसपी ठाकुर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिस भी जवान का जन्मदिन हो, उस दिन थाना या चौकी स्तर पर केक काटकर उसका जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाया जाए। यह आयोजन केवल एक रस्म नहीं, बल्कि एक टीम भावना का परिचायक होगा। इससे स्टाफ के बीच पारिवारिक और सहयोगी संबंध और भी मजबूत होंगे।

एसपी ठाकुर की संवेदनशील सोच को मिल रही सराहना

प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि “हमारे जवान दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं। उनकी छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखना हमारी ज़िम्मेदारी है। अगर एक दिन की छुट्टी से किसी के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो यह विभाग की सबसे बड़ी उपलब्धि है।”जवानों में खुशी, परिवारों ने जताया आभार

जवानों में खुशी, परिवारों ने जताया आभार

इस अनोखी पहल से न सिर्फ जवानों के चेहरों पर मुस्कान आई है, बल्कि उनके परिवारजनों ने भी एसपी और सूरजपुर पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया है। अब जन्मदिन न सिर्फ घर पर, बल्कि पूरी पुलिस टीम के साथ एक उत्सव की तरह मनाया जाएगा।

नई सोच, नई परंपरा, सूरजपुर पुलिस की ये पहल बनी मिसाल

यह छोटी सी पहल, पुलिस विभाग की सख्त छवि में मनोवैज्ञानिक संवेदनशीलता और मानवीय स्पर्श का नया रंग भरती है। यह सिर्फ अवकाश नहीं, बल्कि एक संदेश है कि “पुलिस भी परिवार है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail