स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का दावा छत्तीसगढ़ कोरोना से लड़ने तैयार

Share this post:

आज से मेकाहारा में कोरोना का ओपीडी शुरू

रायपुर। देशभर में कोरोना एक बार फिर पैर पसारता दिख रहा है। फिलहाल कोरोना के 257 मामले सामने आ चुके हैं। कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाड़ु, गुजरात और केरल से कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसे लेकर छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे लेकर जानकारी साझा की। मंत्री जायसवाल ने बताया कि, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। आज से मेकाहारा में कोरोना का ओपीडी चालू हो रहा है। कोरोना वायरस के सभी स्तर तैयारी की गई है। दवाई और मैनपावर की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मंत्री जायसवाल ने कहा कि, रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में शुक्रवार से शुरू करने का फैसला लिया गया है। तैयारियों को लेकर अस्पताल में बैठक की गई है। मरीजों के इलाज, दवा, बेड, ऑक्सीजन, पीपी कीट और सैंपल जांच की सुविधा समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम भी गठित की गई है।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail