अच्छी पहल : जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह की संवेदनशील सोच : भरतपुर के गर्ल्स हॉस्टलों में अब आसानी से उपलब्ध होंगे सेनेटरी पैड

Share this post:

प्रशासन जो न सोच सका, वो कर दिखाया जिला पंचायत सदस्य ने; छात्राओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता के लिए ऐतिहासिक पहल

नई पहल न्यूज नेटवर्क। भरतपुर। अक्सर विकास की बातें सड़क, नाली और इमारतों तक सीमित रह जाती हैं, लेकिन समाज की वास्तविक प्रगति तब होती है जब नेतृत्व संवेदनशील होकर जमीनी समस्याओं को समझता है। विकासखंड भरतपुर में शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर जिस मूलभूत और संवेदनशील जरूरत पर नहीं पड़ी, उसे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुखमंती सिंह (क्षेत्र क्रमांक-02) ने न केवल समझा, बल्कि धरातल पर उतारने का काम भी कर दिखाया। दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों की छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने गर्ल्स हॉस्टलों में सेनेटरी पैड डिस्पेंसर मशीन लगाने की एक अनुकरणीय पहल की है।

छात्राओं के स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी अनुठी पहल

दूरस्थ क्षेत्रों के बालिका छात्रावासों (गर्ल्स हॉस्टल) में रहने वाली छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी सुविधाओं के अभाव में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस विषय पर अब तक किसी जिम्मेदार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया था। लेकिन जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह की दूरगामी सोच और संवेदनशीलता की बदौलत अब भरतपुर क्षेत्र की छात्राओं को इस परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

15वें वित्त आयोग (स्वच्छता मद) के तहत स्वीकृत कार्यों में विशेष रूप से गर्ल्स हॉस्टलों के लिए ‘सेनेटरी पैड डिस्पेंसर’ क्रय करने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

इन ग्राम पंचायतों व गर्ल्स हॉस्टलों को मिलेगी सुविधा

​जारी प्रशासकीय स्वीकृति आदेश (क्रमांक/2990/जि.पं./15वां वित्त/2026, दिनांक 25/06/2026) के अनुसार भरतपुर विकासखंड की निम्नलिखित ग्राम पंचायतों के गर्ल्स हॉस्टलों के लिए 40,000-40,000 रुपये की राशि सेनेटरी पैड डिस्पेंसर के लिए स्वीकृत की गई है:

  1. ​ग्राम पंचायत बहरासी – गर्ल्स हॉस्टल में सेनेटरी पैड डिस्पेंसर क्रय (रु. 40,000/-)
  2. ​ग्राम पंचायत कोटाडोल – गर्ल्स हॉस्टल में सेनेटरी पैड डिस्पेंसर क्रय (रु. 40,000/-)
  3. ​ग्राम पंचायत भरतपुर – गर्ल्स हॉस्टल में सेनेटरी पैड डिस्पेंसर क्रय (रु. 40,000/-)
  4. ​ग्राम पंचायत बड़वाही – गर्ल्स हॉस्टल में सेनेटरी पैड डिस्पेंसर क्रय (रु. 40,000/-)

जनता कर रही सराहना: “सोच छोटी नहीं, इरादे बड़े हैं”

​स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि बजट और योजनाएं तो बहुत आती हैं, लेकिन प्राथमिकताओं का सही चयन ही जनप्रतिनिधि की पहचान होता है। हॉस्टल में रहने वाली बालिकाओं के स्वास्थ्य और हाइजीन जैसे विषय पर संवेदनशीलता दिखाते हुए इस कार्य को स्वीकृति दिलाना सुखमंती सिंह की जनसेवा और क्षेत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पहल की पूरे भरतपुर विकासखंड और जिलेभर में सराहना हो रही है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail