पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के करीबी रहे प्रधान आरक्षक सूर्यप्रकाश वासनिक (टिंकू) ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

Share this post:

दशकों की पुलिस सेवा के बाद उठाया बड़ा कदम, वी.आई.पी. सुरक्षा वाहिनी माना-रायपुर से दी गई विदाई

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक और देश की पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के बेहद करीबी और लंबे समय तक साए की तरह साथ रहे प्रधान आरक्षक (प्र.आर. 118) सूर्यप्रकाश वासनिक, जिन्हें लोग प्यार से ‘टिंकू’ नाम से भी जानते हैं, ने पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। कार्यालय वी.आई.पी. सुरक्षा, वाहिनी माना-रायपुर द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों का दिया हवाला

जारी आदेश के अनुसार, प्रधान आरक्षक सूर्यप्रकाश वासनिक ने अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए 08.10.2026 को निर्धारित फॉर्म नं. 28 में दिनांक 31.10.2026 से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। इसके बाद वाहिनी द्वारा उन्हें समक्ष में प्रस्तुत कर उनकी स्वेच्छा के बारे में विधिवत जानकारी ली गई, जहां उन्होंने पूरे होश-हवास और बिना किसी दबाव के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की इच्छा जताई।

तीन माह का वेतन जमा कर दी गई अनुमति

​वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के वित्त निर्देश 21/2026 द्वारा छग सिविल सेवा (पेंशन) नियम-1976 के प्रावधानों के तहत, 3 माह की पूर्व सूचना के बदले तीन माह के वेतन और भत्तों की कुल रकम चालान के जरिए सरकारी कोष में जमा कराई गई। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, कमांडेंट (सेनानी) वी.आई.पी. सुरक्षा वाहिनी माना, रायपुर द्वारा दिनांक 31.10.2026 के अपररान्ह से उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को स्वीकार कर लिया गया।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय

​सूर्यप्रकाश वासनिक उर्फ टिंकू का वी.आई.पी. सुरक्षा बल से वीआरएस लेना राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लंबे समय तक कद्दावर नेत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के करीबी के रूप में अपनी पहचान रखने वाले सूर्यप्रकाश वासनिक के इस कदम के बाद अब राजनीतिक गलियारों में विभिन्न प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वे अब पूरी तरह से सक्रिय राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे? 

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वीडियो ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर सियासी घमासान : PWD के हजारों दैनिक वेतनभोगियों की छंटनी से मचा हड़कंप, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक संगीता सिन्हा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail