वीडियो : सियासत से सादगी तक : खेतों में बुवाई करती दिखीं कृषि मंत्री नेताम की पत्नी

Share this post:

धान की बुवाई करती दिखीं कृषि मंत्री रामविचार नेताम की पत्नी, पेश की मिट्टी से जुड़ाव की मिसाल

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ सरकार में कृषि मंत्री राम विचार नेताम की धर्मपत्नी एवं पूर्व अविभाजित सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अपने गांव सनवाल में खेतों में उतरकर अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ धान की बुवाई करती नज़र आ रही हैं, जिससे जनमानस में उनके प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान का भाव देखा जा रहा है।

धरती मां की सेवा, अन्नदाता का धर्म

कृषि मंत्री नेताम ने स्वयं यह वीडियो साझा करते हुए लिखा—
“धरती मां की सेवा, अन्नदाता का धर्म। आज मेरी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा नेताम जी ने गांव की बहनों के साथ खेतों में धान की बुवाई करते हुए परंपरा, श्रम और सेवा भाव का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने यह भी लिखा कि—
“अपनी मिट्टी और खेत से जुड़ाव का जो आत्मिक आनंद होता है, वह अविस्मरणीय होता है। आज खेतों का यह दृश्य देखकर मन गर्व और संतोष से भर गया। ज्ञात हो कि श्रीमती नेताम अक्सर रायपुर में रहती हैं, लेकिन खेती के इस महत्वपूर्ण समय में वे कुछ समय से अपने गांव में रहकर कृषि कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

जमीन से जुड़ाव आमजन के बीच मिसाल

राम विचार नेताम सात बार के विधायक हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में कृषि सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री हैं। राजनीति में लंबा अनुभव होने के बावजूद नेताम दंपत्ति की सादगी और जमीन से जुड़ाव आमजन के बीच मिसाल बनती जा रही है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग कमेंट्स में “अन्नदाता मंत्री की सरल धर्मपत्नी”, “नेताम दंपत्ति की सादगी को सलाम”, जैसे शब्दों से तारीफ कर रहे हैं।

धानकीबुवाई

पुष्पा_नेताम

रामविचार_नेताम

मंत्रीकीसादगी

खेतसेकनेक्शन

धरतीकीसेवा

नेताजोजमीनसेजुड़े_हैं

KisanNetritva

ViralVideo

ChhattisgarhNews

BalrampurNews

SimpleLeadership

GroundedPolitics

SelflessService

AannadataKiPatni

FieldAndFaith

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail