दीपका मेगाप्रोजेक्ट का निरीक्षण, मुख्यमंत्री से मुलाकात, कोल परियोजनाओं के विस्तार पर हुई अहम चर्चा
नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर/कोरबा। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज एसईसीएल के दीपका मेगाप्रोजेक्ट का दौरा कर कोयला उद्योग की प्रगति, उत्पादन क्षमता और सामाजिक सरोकारों की सराहना की। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में कोयला उद्योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोल इंडिया अब सिर्फ कोयला ही नहीं, बल्कि क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।


मुख्यमंत्री से मुलाकात और राज्य सहयोग पर चर्चा
रायपुर पहुंचने के बाद माननीय मंत्री श्री दुबे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में कोल परियोजनाओं के विस्तार हेतु भू-अधिग्रहण, विस्थापन और पर्यावरणीय अनुमतियों को तेज़ करने हेतु सहयोग की आवश्यकता पर चर्चा की गई।दीपका में वृक्षारोपण और शिलान्यास कार्यक्रम
दीपका में वृक्षारोपण और शिलान्यास कार्यक्रम
दीपका क्षेत्र में मंत्री श्री दुबे ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया और प्रवेश द्वार एवं सिक्योरिटी कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास भी उनके करकमलों से सम्पन्न हुआ।

खदान का निरीक्षण और प्रस्तुतीकरण
दीपका व्यू पॉइंट पर पहुँचकर मंत्री ने खदान की उत्पादन, उत्पादकता और कार्य संचालन की समीक्षा की। दीपका मेगाप्रोजेक्ट की भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।
महिला कर्मियों और श्रमिकों से संवाद
मंत्री श्री दुबे ने क्षेत्र में कार्यरत उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों और कर्मठ श्रमिकों को सम्मानित किया। वे ठेकेदारी श्रमिकों के कैंप भी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं और सुविधाएं जानी।
उपस्थित अधिकारीगण
इस महत्वपूर्ण दौरे में एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन, निदेशकगण एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, बिरंची दास, डी. सुनील कुमार, सीवीओ हिमांशु जैन, महाप्रबंधक संजय कुमार मिश्रा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी साथ रहे।
इस दौरे ने यह स्पष्ट कर दिया कि कोयला सिर्फ ऊर्जा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास की धुरी बन चुका है। एसईसीएल की “धड़कन” जैसी मानव-केंद्रित पहल और पर्यावरणीय संतुलन पर ध्यान इसे एक जिम्मेदार ऊर्जा निर्माता बनाते हैं।
SECL #SatishChandraDubey #आत्मनिर्भरभारत #कोयला_उद्योग #DeepkaProject #ChhattisgarhNews
CoalToCleanEnergy #OneTreeForMother #EnergyForNation #SECLPride #CoalIndia #राज्यमंत्री_दौरा


About The Author










































