

कोरिया पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान
कोरिया। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पटना थाना परिसर में मुफ्त हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरिया के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुरें मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर और नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
पुलिस अधीक्षक कुर्रे ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं में मौतें हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं। इसके अलावा उन्होंने साइबर क्राइम, नशा मुक्ति और बाल विवाह रोकथाम के बारे में भी जानकारी दी।




अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने लोगों से अपील की कि वे न सिर्फ खुद हेलमेट पहनें बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में हेलमेट पाने वाले सभी नागरिकों ने जागरूकता रैली निकाली।
थाना प्रभारी विनोद पासवान के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफल रहा। इस मौके पर थाना पटना के कई पुलिसकर्मी और यातायात विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। इस पहल से जिले में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में कमी आने की उम्मीद है।




