
मासूम कीरत को बचाने के लिए 30 लाख की दरकार, परिवार ने जनता से लगाई मदद की गुहार। दादा कैंसर से, पोता लिवर फेल से जूझ रहा, मदद की आस में टूटा परिवार
नई पहल न्यूज नेटवर्क। कोंडागांव। एक नन्हा बालक कीरत सिंह संधु इन दिनों जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। कल तक हँसी-खुशी स्कूल में दोस्तों संग खेलते हुए जीवन जीने वाला यह 5 वर्षीय बच्चा, अब गंभीर लिवर रोग से जूझ रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि जल्द से जल्द लिवर ट्रांसप्लांट न होने पर बच्चे की हालत और बिगड़ सकती है।
पीलिया से शुरू हुआ संघर्ष, अब ज़रूरत है लिवर ट्रांसप्लांट की
कीरत, कोंडागांव के प्रतिष्ठित चावरा हायर सेकेंडरी स्कूल के एलकेजी का छात्र है। बीमारी के शुरुआती लक्षण पीलिया के रूप में सामने आए, लेकिन जांच के बाद पता चला कि उसकी लिवर की स्थिति अत्यंत गंभीर है। डॉक्टरों ने 30 लाख रुपये के खर्चे का अनुमान लगाया है।

मैकेनिक पिता, कैंसरग्रस्त दादा – टूटा हुआ परिवार, एक उम्मीद बाकी
पिता सन्नी सिंह संधु, पेशे से लेथ मशीन ऑपरेटर हैं। उनके लिए इतने बड़े खर्च की व्यवस्था करना संभव नहीं है। इस परिवार की दूसरी बड़ी पीड़ा यह है कि कीरत के दादा स्वयं कैंसर से पीड़ित हैं। घर की हालत ऐसी नहीं कि इलाज का खर्च उठाया जा सके, मगर एक पिता ने हार नहीं मानी और अब समाज से उम्मीद लगाई है।

स्कूल भी बना सहारा – प्रबंधन ने की मदद की अपील
कीरत के स्कूल प्रबंधन ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
प्रधानाचार्य सिस्टर सिसिलिया ने स्कूल की पालक समिति और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि, आइए हम सब मिलकर इस बच्चे की मुस्कान को वापस लाएं। स्कूल के अन्य शिक्षक और अभिभावक भी सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सहायता अभियान चला रहे हैं।
पिता की मार्मिक अपील – मेरा बच्चा फिर से खेलना चाहता है
कीरत के पिता सन्नी सिंह ने रोते हुए कहा: मेरा बेटा सिर्फ 5 साल का है… वह फिर से स्कूल जाना चाहता है, दोस्तों से मिलना चाहता है… कृपया उसकी जिंदगी बचाने में हमारी मदद करें। हम एक-एक पल उम्मीद के सहारे जी रहे हैं, आप सबका थोड़ा-थोड़ा सहयोग मेरे बच्चे के लिए जीवनदायिनी हो सकता है।
आपका छोटा-सा योगदान, कीरत के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है
अगर आप मदद करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए विवरण पर सहयोग राशि भेज सकते हैं:
खाता नाम: गुरु दयाल सिंह
खाता संख्या: 72910100009378
IFSC कोड: BARB0DBTATI
संपर्क: 9893252881
#SaveKirat #HelpForLife #LiverTransplantAppeal #HeartTouchingAppeal #Kondagaon #बच्चे_की_जिंदगी_बचाएं #नई_पहल_न्यूज़


About The Author










































