बाजार की तंग गलियों के कारण दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी
बिलासपुर। शहर के शनिचरी बाजार में आज तड़के 3 बजे भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में लगभग 24 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में तेल, कॉस्मेटिक और किराना की दुकानें आईं। बाजार की तंग गलियों के कारण दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा।


प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यापारियों को इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित दुकानदारों की मदद का आश्वासन दिया है।


About The Author










































