नगर निगम कर्मचारियों ने सूझबूझ से पाया काबू, दस्तावेज और सामान बचाया

अंबिकापुर। नगर निगम कार्यालय में आज शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लोक निर्माण विभाग में लगी। इस घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। पूरा कार्यालय धुएं से भर गया। कर्मचारियों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए महत्वपूर्ण दस्तावेजों और सामान को सुरक्षित बाहर निकाला। कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया।घटना विशेष रूप से चिंताजनक थी क्योंकि नगर निगम कार्यालय शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

About The Author










































