वीडियो : 2 ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, एक चालक की जिंदा जलकर मौत, दूसरा गंभीर

Share this post:

नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। रायगढ़। जिले में गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रकों के आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद आग लग गई। इस भीषण हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा छाल थाना क्षेत्र के हाटी गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भारी वाहन काफी तेज रफ्तार में थे और अचानक आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही मिनटों में दोनों ट्रकों में आग लग गई और लपटें आसमान तक पहुंच गईं। जब तक स्थानीय लोग कुछ कर पाते, एक चालक ट्रक में फंसा रह गया और उसकी जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

दूसरे ट्रक का चालक किसी तरह बाहर निकल पाया, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया, लेकिन तब तक एक ट्रक पूरी तरह खाक हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृत चालक की शिनाख्त और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारण क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

ऐसे हादसों से बचाव के लिए हाईवे पर ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन जरूरी है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail