The specified slider id does not exist.

‘नमो युवा रन’ में उमड़ा जोश: डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिखाई हरी झंडी, 10 हजार युवाओं संग खुद भी दौड़े

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित ‘नमो युवा रन’ रविवार को ऐतिहासिक बन गया। उप मुख्यमंत्री एवं खेल व युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने तेलीबांधा तालाब से हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया और स्वयं युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़े। पहली बार उप मुख्यमंत्री को मैदान में युवाओं संग दौड़ते देख उत्साह दोगुना हो गया। इस अवसर पर 10 हजार से अधिक युवाओं ने स्वस्थ और नशामुक्त भारत का संकल्प लिया।

स्वस्थ और नशामुक्त भारत का संदेश

डिप्टी सीएम साव ने दौड़ के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा—
युवा निराशा में नशा को नहीं, मैदान में खेल को चुने। फिट और उत्साही युवा ही 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा युवाओं और खेलों को नई दिशा दी है। फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम आज युवाओं को खेल से जोड़ रहे हैं।

खिलाड़ियों का सम्मान और युवाओं को प्रेरणा

कार्यक्रम की खासियत रही कि अरुण साव ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मंच पर प्रथम पंक्ति में बैठाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान समाज की सकारात्मक सोच और युवा शक्ति को दिशा देता है।

समापन सुभाष स्टेडियम में हुआ, जहां विजेताओं को सम्मानित किया गया।

पुरुष वर्ग में अर्जुन राय ने पहला स्थान, वहीं महिला वर्ग में वंशिका पटेल अव्वल रहीं।

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वालों को क्रमशः ₹25,000, ₹15,000 और ₹10,000 की पुरस्कार राशि दी गई।

बिलासपुर में भी दिखा उत्साह

सिर्फ रायपुर ही नहीं, बल्कि बिलासपुर में भी ‘नमो युवा रन’ का आयोजन हुआ। सीएमडी कॉलेज मैदान से रीवर-व्यू रोड तक दौड़ निकाली गई। उप मुख्यमंत्री साव ने खुद तैयारियों की समीक्षा की थी और युवाओं से लगातार संवाद किया।

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान

रायपुर समापन समारोह में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए—

अंतरराष्ट्रीय वेट-लिफ्टर रूस्तम सारंग

हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे

फुटबॉलर किरण पिस्दा

वॉलीबॉल खिलाड़ी दीपेश सिन्हा
इसके अलावा अनेक राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

नेताओं और अधिकारियों की भी सहभागिता

दौड़ में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि भी दौड़े। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, खेल विभाग की संचालक तनूजा सलाम सहित अनेक अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। ‘नमो युवा रन’ ने यह साबित कर दिया कि जब युवा शक्ति मैदान में उतरे, तो हर मुश्किल को हराया जा सकता है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail