हाथी का कहर : खेत जाते युवक को पटक-पटक कर मार डाला, गांव में दहशत

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। धमतरी। जिले के लीलर गांव में एक दर्दनाक हादसे में हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना शुक्रवार रात की है, जब दो ग्रामीण पैदल खेत की ओर जा रहे थे और अचानक सामने से एक दंतैल हाथी आ धमका। अंधेरे में हुए इस आमने-सामने के मुठभेड़ में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा किसी तरह जान बचाकर खेत की मेड़ में छिप गया। मृतक की पहचान शिवचरण कंवर (40 वर्ष), पिता स्व. लीलाराम के रूप में हुई है। वह अपने साथी ईश्वर कुंजाम के साथ ग्राम लीलर के भर्रीपारा की ओर खेत जा रहा था। तभी अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अचानक सामने एक दंतैल हाथी आ गया। दोनों युवक भागने लगे, लेकिन शिवचरण कंवर हाथी की सीधी चपेट में आ गया। हाथी ने उसे पटक-पटक कर मौके पर ही मार डाला।

साथी ने खेत की मेड़ में छिपकर बचाई जान

वहीं, ईश्वर कुंजाम भागकर खेत की मेड़ में छिप गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, घटना स्थल के आसपास हाथी अभी भी मौजूद है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह हाथी संभवतः “शिखा शेर दल” से बिछड़ा हुआ एक अकेला हाथी हो सकता है, जो आसपास के जंगलों में भटक रहा है। विभाग ने ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी है कि वे जंगल या खेत की ओर न जाएं और घरों में ही रहें।

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं

यह पहली बार नहीं है जब धमतरी क्षेत्र में हाथी ने हमला किया हो। पिछले कुछ वर्षों में मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे वन विभाग और प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन चुका है।

क्या करें :

1. ✅ घर में रहें:
रात के समय जंगल, खेत या सुनसान क्षेत्रों की ओर बिल्कुल न जाएं।

2. ✅ समूह में रहें:
यदि खेत या बाहर जाना ज़रूरी हो, तो अकेले न जाएं। कम से कम 3–4 लोगों के साथ जाएं।

3. ✅ वन विभाग से संपर्क में रहें:
क्षेत्र में हाथी की गतिविधि की सूचना मिलते ही स्थानीय वनकर्मी या सरपंच को सूचित करें।

4. ✅ तेज रोशनी और आवाज से दूर रखें हाथी को:
पटाखे या ढोल-नगाड़ों का प्रयोग वन विभाग की निगरानी में ही करें।

5. ✅ हाथी के पैरों के निशान या मल-मूत्र दिखाई दे तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

6. ✅ बच्चों और बुजुर्गों को बाहर जाने से रोकें।

—

❌ क्या न करें :

1. ❌ हाथी को पत्थर, लाठी या किसी और चीज से मारने या डराने का प्रयास न करें।

2. ❌ हाथी के बहुत पास जाकर वीडियो/फोटो न खींचें।

3. ❌ शराब या नशे की हालत में जंगल या खेत में जाने की भूल न करें।

4. ❌ हाथी को खाने के लिए कुछ न डालें — यह उसे बार-बार गांव में आने के लिए उकसा सकता है।

5. ❌ अफवाहें न फैलाएं — किसी भी जानकारी की पुष्टि वन विभाग या स्थानीय प्रशासन से करें।

धमतरीहाथीहमला #हाथीकाकहर #वनविभागचेतावनी #DhamtariNews #WildlifeConflict #ChhattisgarhBreaking

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail