वीडियो : एसईसीएल मानिकपुर खदान में डंपर हादसा, चालक घायल

Share this post:

वाहन के पिछले दो पहिए अलग, होल पैक डंपर दुर्घटनाग्रस्त

कोरबा। स्थित एसईसीएल मानिकपुर खदान में रात करीब 12 बजे एक होल पैक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में डंपर का पिछला हिस्सा अलग हो गया और चालक त्रिभुवन राज घायल हो गए। घटना के समय डंपर तेज गति से चल रहा था। ज्वाइंट जॉइंट होल पैक टूटने के कारण वाहन के पिछले दो पहिए अलग होकर गोल-गोल घूमने लगे। चालक त्रिभुवन राज वाहन में ही घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह चालक की सीट से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। घायल चालक को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही एसईसीएल के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। यह मानिकपुर खदान में पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान भी गई है। इस हादसे ने खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail