महिला कलेक्टर की मानवीय पहल से 3 मासूमो का हुआ राजधानी में सफल ऑपरेशन

Share this post:

जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को मिली राहत, रायपुर के नारायणा अस्पताल में तीन बच्चों का सफल ऑपरेशन, चिरायु योजना से मिली मदद

कोरिया। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित नारायणा हेल्थ एनएच-एमएमआई अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित तीन बच्चों का सफल ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुआ।

बैकुंठपुर क्षेत्र के तीन बच्चों में पत्रापाली की 4 वर्षीय नित्या, आनी की 6 वर्षीय संगीता और सरडी की 5 वर्षीय सृष्टि देवांगन शामिल हैं। इन बच्चों को चिरायु योजना के अंतर्गत चिन्हित कर उपचार के लिए भेजा गया था।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच करता है। इसमें जन्म दोष, बीमारियां, पोषण की कमी और विकास संबंधी समस्याओं की पहचान की जाती है। चिन्हित बच्चों को मुफ्त इलाज दिया जाता है।

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्य सफल हुआ। जिला कार्यक्रम प्रबंधक अशरफ अंसारी और चिरायु नोडल अधिकारी डॉ. अभय जुगल तिर्की ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में बच्चों की नियमित जांच की जा रही है। इससे समय रहते बीमारियों की पहचान और इलाज संभव हो पा रहा है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail