The specified slider id does not exist.

जिला क्रिकेट संघ के ट्रायल संपन्न : 15 सितंबर से शुरू होगा अंडर-19 कैंप, चयनित खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कोरिया। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के आदेशानुसार आयोजित अंडर-14, 16, 19, 23 व सीनियर वर्ग के ट्रायल जिले में उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुए। ट्रायल्स की पूरी प्रक्रिया सीएससीएस के आब्जर्वर शेख अनवर की निगरानी में पारदर्शी ढंग से पूरी की गई। जिला क्रिकेट संघ की ओर से सचिव आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित चावड़ा, विनोद जायसवाल, शारदा मरावी, रमणीक सिंह रैना, किसन केवट व अखंड प्रताप सिंह मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह

ट्रायल्स में जिले समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और अपना दमखम दिखाया। हर वर्ग में लगभग 30-30 खिलाड़ियों को कैंप में शामिल किया जाएगा।

फिटनेस और स्किल पर होगी परख

कैंप के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, गेंदबाजी और बल्लेबाजी की बारीकी से परख होगी। इसके आधार पर 16 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा, जो जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अंडर-19 कैंप 15 सितंबर से

खास तौर पर अंडर-19 वर्ग का कैंप 15 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें चयनित खिलाड़ियों को कड़ी ट्रेनिंग देकर आगामी टूर्नामेंट्स के लिए तैयार किया जाएगा। यह ट्रायल न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए भविष्य की राह खोलेगा, बल्कि जिले में क्रिकेट के स्तर को भी नई ऊँचाई देगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail