सोनहत ब्लॉक के रजौली और पोड़ी में ‘धरती आबा अभियान’, जनभागीदारी के संदेश के साथ पहुंचे सुरेश सिंह

Share this post:

ग्रामीण विकास और सहभागिता की दिशा में जिला पंचायत सभापति की सक्रिय भागीदारी

नई पहल न्यूज नेटवर्क। सोनहत, कोरिया। “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के अंतर्गत सोनहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत रजौली और पोड़ी में रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस जनकल्याणकारी आयोजन में जिला पंचायत सभापति (संचार संकर्म) सुरेश सिंह ने भाग लेकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने, जनसहभागिता बढ़ाने और जागरूकता फैलाने का कार्य किया। इस दौरान क्षेत्र के जनपद सदस्य, रजौली ग्राम पंचायत के सरपंच और पोड़ी के सरपंच व महिला बाल विकास विभाग की अधिकारी दीप्ती शुक्ला और सेक्टर प्रभारी शिल्पी सोनकर मौजूद रहे।

ग्रामीणों को मिला विकास का संदेश

कार्यक्रम में सुरेश सिंह ने कहा कि धरती आबा अभियान महज एक आयोजन नहीं, बल्कि जन-मन से जुड़ने और विकास में सहभागिता की पहल है। उन्होंने ग्रामवासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ तभी व्यापक होगा जब समाज खुद आगे बढ़कर जिम्मेदारी ले।
उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से जुड़ी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने प्रशासनिक अमले के साथ मिलकर ग्राम विकास योजनाओं की समीक्षा भी की।

सामूहिक सहभागिता पर जोर

श्री सिंह ने कहा कि जनभागीदारी से ही जनकल्याण संभव है। धरती आबा जैसे अभियान ग्रामीणों को जोड़ने, जागरूक करने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद अहम हैं। उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail