कांग्रेस की सोशल मीडिया रणनीति को मिली नई धार : संजीव शुक्ला बने ‘किसान–जवान–संविधान जनसभा’ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी

Share this post:

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता संजीव शुक्ला को सौंपी गई जिम्मेदारी

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 7 जुलाई को आयोजित होने वाली “किसान–जवान–संविधान जनसभा” को लेकर कांग्रेस ने अपनी सोशल मीडिया रणनीति को धार देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। छात्र राजनीति से लेकर कांग्रेस के डिजिटल फ्रंट तक सशक्त पहचान रखने वाले संजीव शुक्ला को इस जनसभा का प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जारी किया गया है, जिसे प्रदेश प्रभारी महासचिव मलकीत सिंह गैदु ने हस्ताक्षरित किया।

कौन हैं संजीव शुक्ला ?

एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

युवक कांग्रेस में विभिन्न पदों पर संगठनात्मक कार्य कर चुके हैं।

पार्टी लाइन पर टीवी डिबेट्स में कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखने वाले प्रवक्ता के रूप में उनकी अलग पहचान है।

सोशल मीडिया, राजनीतिक रणनीति और जमीनी जनसंपर्क – तीनों में संतुलित अनुभव रखने वाले तेजतर्रार नेता माने जाते हैं।

उनकी नई भूमिका में जिम्मेदारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस जनसभा को व्यापक बनाने के लिए वे प्रदेश कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस सहित सभी संगठनों के साथ समन्वय कर किसान, युवा और संविधान से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

जनसभा की खास बात

इस ऐतिहासिक जनसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य वक्ता होंगे। आयोजन राजधानी रायपुर में 07 जुलाई 2025 को किया जाएगा।

“किसानों, युवाओं और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। सोशल मीडिया आज का सबसे प्रभावशाली मंच है, और हम जनसभा को जन-आंदोलन में बदलने के लिए इसे पूरी ताकत से उपयोग करेंगे।”

संजीव शुक्ला

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail