रसायनिक खाद-बीज की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, रजौली में धरना प्रदर्शन

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। सोनहत। किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं हो पाने की समस्या को लेकर भरतपुर  सोनहत विधानसभा के पूर्व विधायक गुलाब कमरों के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनहत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह के के नेतृत्व में सहकारी समिति रजौली के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए तत्काल खाद और बीज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

मांगें व प्रमुख मुद्दे :

सहकारी समितियों में रासायनिक खाद व प्रमाणित बीज की भारी कमी है।

किसान खरीफ सीजन के लिए तैयार हैं, लेकिन जरूरी कृषि सामग्री समय पर नहीं मिल पा रही।

शासन की योजनाओं के बावजूद स्थानीय किसान परेशान हैं और बिचौलियों के चंगुल में फँसने को मजबूर हो रहे हैं।

प्रदर्शन में ये हुए शामिल

धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। मंच से वक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही खाद और बीज की उपलब्धता नहीं सुनिश्चित की गई, तो कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। इस प्रदर्शन के दौरान ब्लाक अध्यक्ष सुरेश सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाब चौधरी, कृष्णा रजवाड़े, पुष्पेंद्र रजवाड़े, अविनाश पाठक, अनित दुबे, शिवरतन चिकनजूरी, देव कुमार चौधरी, लालमन साहू, आशीष चिकनजूरी,  वसील पैकरा, तिलकराम व संजीवन साहू मौजूद थे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail