सुशासन तिहार के तहत लग रहे समाधान शिविर पर कांग्रेस की महिला विधायक का तंज

Share this post:

कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने कहा, समाधान शिविर के बदले आश्वासन शिविर हो नाम

विधायक संगीता सिन्हा का बयान सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बालोद। संजारी बालोद से कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने सुशासन तिहार को लेकर बड़े सवाल उठाए है। उन्होंने यहां तक कि सुशासन तिहार के तहत लग रहे समाधान शिविर का नाम आश्वासन शिविर रखने तक कह डाला। बालोद जिले के एक समाधान शिविर में पहुंची कांग्रेस विधायक ने पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि, मैं हर शिविर में जा रही हु। सब जगह बोला जा रहा है कि, समस्याओं का समाधान कर रहे है, लेकिन मुझे कही भी समाधान नजर नहीं आता। मुझे यह लगता है कि, सुशासन तिहार, समाधान शिविर के नाम पर जनता की समस्याएं जरूर आती है। जनता की समस्या शिविर में पहुंच रही है, लेकिन समाधान कही दिखाई नही देता है। हमेशा समस्याओं को पेंडिंग में रखा जा रहा है। विधायक संगीता सिन्हा ने इस दौरान राजस्व विभाग का उदाहरण देते हुए समाधान शिविर के आंकड़ों की पोल खोल डाली। और कहा कि, राजस्व प्रकरण के निराकरण में हमारा बालोद जिला समाधान के मामले में 29 वे स्थान पर है, ऐसे में यह सवाल लाजिमी है कि, कहा, ओर सुशासन है ? विधायक श्रीमती सिन्हा ने कहा कि समाधान शिविर के नाम पर भारतीय जनता पार्टी अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही है।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail