The specified slider id does not exist.

विष्णु सरकार पर कांग्रेस का हल्ला बोल : पामगढ़ में धान खरीदी को लेकर बढ़ा तनाव: रकबा कटौती और पंजीयन में देरी पर विधायक हरबंश ने घेरा एसडीएम कार्यालय

Share this post:

किसानों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं : विधायक शेषराज हरबंश की चेतावनी, मांगें न मानी गईं तो होगा बड़ा आंदोलन

पामगढ़। विधानसभा क्षेत्र में धान खरीदी को लेकर किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। धान के रकबा (क्षेत्रफल) में कटौती और पंजीयन प्रक्रिया में जानबूझकर देरी किए जाने के “निर्दयी विष्णु देव सरकार” के कथित फैसले के खिलाफ बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर उग्र धरना प्रदर्शन किया। विधायक शेषराज हरबंश ने स्वयं इस प्रदर्शन में शामिल होकर किसानों की आवाज बुलंद की और चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन ने जल्द किसानों की मांगें पूरी नहीं कीं तो आगामी दिनों में कड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विधायक हरबंश ने उठाई किसानों की पीड़ा

​धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक शेषराज हरबंश ने एसडीएम के सामने किसानों की प्रमुख समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि विष्णु देव सरकार की “कुटनीति” के कारण क्षेत्र के किसानों को अनावश्यक रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। रकबा कटौती से बड़ी संख्या में किसान अपनी पूरी उपज बेच नहीं पाएंगे, वहीं पंजीयन में देरी के कारण खरीदी प्रक्रिया बाधित हो रही है। हरबंश ने सीधे-सीधे इन समस्याओं के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया और तत्काल समाधान की मांग की।

कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

​एसडीएम कार्यालय के घेराव में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक के अलावा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष नवल सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह प्रदर्शन दिखाता है कि कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख चेहरे

​इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें नीरज खूँटे, संतोष गुप्ता, हर प्रसाद साहू, सुरेश तिवारी, मनोज तिवारी, राजेन्द्र यादव, प्रेमंद यादव, घासीराम चौहान, किशोर सिंह, राजकपूर साहू, कल्याण बर्मन, देव पांडे, घनश्याम साहू, ओंकार कश्यप, अशोक खूँटे, आकाश यादव और विजय यादव शामिल थे। इन नेताओं के साथ कांग्रेस के कर्मठ सिपाही कार्यकर्तागण एवं भारी संख्या में आमजन भी अपनी आवाज बुलंद करने के लिए उपस्थित थे।

विधायक की सीधी चेतावनी

विधायक हरबंश ने प्रदर्शन के अंत में साफ लहजे में कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक चेतावनी है। यदि किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया और समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर व्यापक और कड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail