वीडियो : एमपी के मंत्री और डिप्टी सीएम के विवादित बयान के बीच सीएम साय ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया आयोजन

Share this post:

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयानों का सिलसिला

रायपुर। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे पहले ऑपरेशन सिंदूर पर मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह का विवादित बयान सामने आया उसके कुछ दिन बाद मध्यप्रदेश के ही डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान आया। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिया गया विवादित बयान सामने आया है उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को आयोजन करार दिया है। सीएम ने कहा है कि, ऑपरेशन सिंदूर का आयोजन किया गया। सीएम का यह वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने शेयर करते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय “ऑपरेशन सिंदूर” को एक ‘आयोजन’ बता रहे हैं। हे ईश्वर, सेना के शौर्य और पराक्रम को आयोजन बताने वाले इन लोगों को क्षमा करना। वे नहीं जानते कि शौर्य और पराक्रम क्या होता है‌।

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह का विवादित बयान पढ़िए

मंत्री विजय शाह एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनके इस संबोधन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की पहली महिला इंफेंट्री अधिकारी, कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी, को “आतंकवादियों की बहन” बताया। वीडियो के वायरल होने के बाद न सिर्फ़ मध्य प्रदेश, बल्कि देशभर में शाह के ख़िलाफ़ लोगों ने विरोध व्यक्त किया है। विपक्षी कांग्रेस ने उनके बयान को अस्वीकार्य और भड़काऊ बताते हुए बीजेपी से विजय शाह को बाहर का रास्ता दिखाए जाने की मांग की है।

डिप्टी सीएम देवड़ा का पूरा बयान पढ़ लीजिए

डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा, ‘मन में बहुत क्रोध था। लोग पर्यटक के रूप में घूमने गए थे। वहां धर्म पूछ-पूछकर और महिलाओं को एक तरफ खड़ा करके उनके सामने पति को गोली मारी। बच्चों के सामने गोली मारी। उस दिन से दिमाग में बहुत तनाव था। जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा और जिन माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम जिन आतंकवादियों ने किया और आतंकवादियों को जिन्होंने पाला, जो पाल रहे हैं उनको नेस्तनाबूद नहीं कर देंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे।… और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक… उनके चरणों में नतमस्तक है। उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, जितना कहा जाए, एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजाकर स्वागत करिए।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail