वीडियो : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की आवाज : विधायक संगीता सिन्हा ने शिक्षा और स्वास्थ्य की चुनौतियों पर रखा पक्ष

Share this post:

दिल्ली में छत्तीसगढ़ की नब्ज पर बोली संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, कहा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत

नई पहल न्यूज नेटवर्क। नई दिल्ली/बालोद। देशभर के विधायकों की मौजूदगी में आयोजित PRS Legislative Research की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ की संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया। “शिक्षा और स्वास्थ्य” विषय पर केंद्रित इस आयोजन का आयोजन नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया गया, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आए विधायकों ने भाग लिया। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के लिए आवश्यक इंजेक्शन मरीजों को बाजार से खरीदने पड़ते हैं, जो आम जनता की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में इस तरह की गंभीर कमी प्रदेश की स्वास्थ्य नीति के समक्ष एक बड़ा प्रश्नचिन्ह है।

अनुभवों से सीखने का मौका मिलता है

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी कार्यशालाओं से न केवल राज्यों के जनप्रतिनिधियों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का मौका मिलता है, बल्कि नीति-निर्धारण की प्रक्रिया में जमीनी समस्याएं और समाधान सामने आते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने छत्तीसगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी साझा किया।

चुनौतियों और नवाचारों पर चर्चा

कार्यशाला में पूरे देश से आए विधायकों ने अपने-अपने राज्यों की चुनौतियों और नवाचारों पर चर्चा की। कार्यक्रम ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत मुद्दों पर सार्थक विमर्श का मंच प्रदान किया।विधायक संगीता सिन्हा ने कहा, “इस तरह के आयोजनों से नीतिगत सोच और जमीनी हकीकत के बीच की खाई पाटने में मदद मिलती है। हमें समय-समय पर ऐसे विमर्शमूलक मंचों का हिस्सा बनना चाहिए ताकि हमारे राज्य के नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

#SangeetaSinha #NationalWorkshop #PRSResearch #ChhattisgarhHealth #EducationAndHealth #BalodVidhayak #VoiceOfChhattisgarh #PolicyDialogue

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail