
नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। पटना। बिहार की राजनीति में फिर से गर्माहट बढ़ गई है। प्लूरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने एक बार फिर राज्य की जनता के सामने ‘26000 न्यूनतम वेतन और 2600 पेंशन’ के अपने वादे को दोहराया है। इस बार वह और भी स्पष्ट हैं — “बिहार को बेहतर बनाना है तो बेस्ट लीडरशिप ही विकल्प है, न कि केंद्र-निर्भर परजीवी सरकारें।”
“ हमारी प्रतिज्ञा है – हम बदलेंगे बिहार”

अपने आधिकारिक घोषणापत्र और डिजिटल पोस्टर के माध्यम से पुष्पम प्रिया ने दो टूक कहा है कि, “हमारी यह प्रतिज्ञा रही है — ₹26000 न्यूनतम वेतन और ₹2600 न्यूनतम पेंशन। परंतु यह उन दलों के बूते की बात नहीं, जो हर फैसले के लिए दिल्ली की ओर ताकते हैं।” उन्होंने संकेत दिया कि केंद्र पर निर्भर अयोग्य राजनीतिक दल बिहार की मूलभूत जरूरतों को भी पूरा नहीं कर सके हैं, जबकि प्लूरल्स पार्टी बिहार को आत्मनिर्भर, सशक्त और गरिमामय राज्य में बदलने का स्पष्ट रोडमैप लेकर आई है।
“बेस्ट बिहार के लिए बेस्ट लीडरशिप जरूरी है”
पार्टी की टैगलाइन “बेस्ट बिहार के लिए बेस्ट लीडरशिप” इस बार चुनावी नैरेटिव में जोश भरने लगी है।
पुष्पम प्रिया ने जनता से अपील की है कि वह पारंपरिक वोटबैंक और वंशवाद की राजनीति को छोड़कर नौजवान, समावेशी और परिणाम देने वाली राजनीति को समर्थन दें।
राजनीतिक विश्लेषण :
राजनीति में नए तेवर और साफ विजन के साथ उतरने वाली प्लूरल्स पार्टी बिहार चुनाव 2025 को एक विकल्प नहीं, विकल्प की क्रांति बताने में जुटी है। पुष्पम प्रिया का यह दोहराया वादा चुनावी बहस को नीतिगत दिशा देने के साथ-साथ पारंपरिक दलों के लिए नई चुनौती भी बनता दिख रहा है।


बिहार_चुनाव_2025
पुष्पम_प्रिया
प्लूरल्स_पार्टी
बिहारकीनई_राजनीति
बेस्ट_बिहार
26000_वेतन
2600_पेंशन
बिहारमेंपरिवर्तन
सबकासम्मानसबका_शासन
न्यूनतम_वेतन
युवा_राजनीति
महिला_नेतृत्व
राजनीतिमेंपरिवर्तन
नईसोचनई_राह
बिहारकाविकास
About The Author










































