The specified slider id does not exist.

बड़ी खबर : मरवाही में हाईप्रोफाइल ठगी का पर्दाफाश : पेट्रोल पंप संचालक से 1.69 करोड़ रुपए उड़ा ले गए फर्जी रेत ठेकेदार

Share this post:

4 आरोपियों पर FIR, एक गिरफ्तार, शातिराना तरीके से फर्जी वर्क ऑर्डर दिखाकर दी गई करोड़ों की चपत

नई पहल न्यूज नेटवर्क। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में धोखाधड़ी का ऐसा हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और आम लोगों दोनों को चौंका दिया है। मरवाही थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालक को करोड़पति बनाने का झांसा देकर फर्जी रेत वर्क ऑर्डर के नाम पर 1 करोड़ 69 लाख रुपए ठग लिए गए। मामले के उजागर होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर एक आरोपी को दबोच लिया है, जबकि बाकी तीन की तलाश में दबिश जारी है।

मोटा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया

मरवाही थाना क्षेत्र के रहने वाले पेट्रोल पंप संचालक अमित गुप्ता को आरोपियों ने झांसा दिया कि मध्यप्रदेश में रेत का बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर वर्क ऑर्डर दिखाया और गुप्ता को जल्द ही मोटा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। लालच और विश्वास के बीच फंसे गुप्ता ने धीरे-धीरे करके कुल 1.69 करोड़ रुपये आरोपियों को सौंप दिए। शुरुआत में आरोपियों ने पीड़ित को झूठे आश्वासन देकर बरगलाते रहे कि काम शुरू हो गया है। लेकिन जब गुप्ता ने खुद मौके पर जाकर जांच की, तो उनके होश उड़ गए। वहां कोई काम नहीं चल रहा था और दिए गए सभी दस्तावेज पूरी तरह फर्जी निकले।

एक गिरफ्तार, तीन फरार

इसके बाद पीड़ित सीधे मरवाही थाना पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नरेंद्र शर्मा, अरविंद शर्मा, संतोष सिंह और विकास सिंह के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 336(4), 338, 340(2), 61(2)(a) के तहत मामला दर्ज किया। मरवाही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्राम लालपुर (थाना गौरेला) से आरोपी नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह मामला एक सबक है कि बिना पूरी जांच-पड़ताल और प्रमाणिक दस्तावेजों की पुष्टि किए बड़े लेन-देन से बचना चाहिए। समय-समय पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों का उद्देश्य ही लोगों को ऐसे धोखेबाजों से सतर्क करना है। यह मामला बताता है कि किस तरह भरोसे का फायदा उठाकर ठग गिरोह करोड़ों की ठगी को अंजाम दे रहे हैं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail