The specified slider id does not exist.

बिग ब्रेकिंग : BCCI में छत्तीसगढ़ की धाक: प्रभतेज भाटिया को मिली ज्वाइंट सेक्रेटरी की अहम जिम्मेदारी

Share this post:

कोषाध्यक्ष से ज्वाइंट सेक्रेटरी तक : प्रभतेज भाटिया की बड़ी छलांग, अंडर-19 और महिला क्रिकेट टीम चयन की जिम्मेदारी अब भाटिया के पास

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है। प्रदेश के होनहार क्रिकेट प्रशासक प्रभतेज भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ज्वाइंट सेक्रेटरी पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भाटिया BCCI के कोषाध्यक्ष के पद पर रहते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर चुके हैं।

क्रिकेट प्रशासन में नई ऊंचाई

भाटिया की नियुक्ति छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद खास मायने रखता है क्योंकि अंडर-19 टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीमों के चयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इसी पद पर होती है।

क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष का माहौल

भाटिया की सफलता से न सिर्फ क्रिकेट जगत, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल है। क्रिकेट प्रेमियों का विश्वास है कि उनकी अगुवाई में जल्द ही छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भारतीय टीम की जर्सी पहनेंगे।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट का स्वर्णिम दौर

उनकी रणनीति और नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की टीमें लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में प्रदेश के दो खिलाड़ियों ने दिलीप ट्रॉफी के लिए चयनित होकर इतिहास रचा और मध्य क्षेत्र ने पहली बार यह खिताब जीतने का गौरव हासिल किया।

BCCI की नई टीम

अध्यक्ष: मिथुन मन्हास (दिल्ली)

उपाध्यक्ष: राजीव शुक्ला

सचिव: सैकिया (असम)

कोषाध्यक्ष: रघुराम भट

IPL चेयरमैन: अरुण धूमल

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail