बड़ी खबर : फर्जी डिग्री से नौकरी मामले में जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल की संविदा सेवा समाप्त

Share this post:

फर्जी डिग्री से नौकरी पाने का खुलासा सूरजपुर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, रायपुर के आयुक्त सह मिशन संचालक ने जारी किया आदेश

सुरजपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ ने सूरजपुर के प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। यह कार्रवाई फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने के मामले में की गई है।डॉ. जायसवाल ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद के लिए साबरमती विश्वविद्यालय की डिग्री प्रस्तुत की थी। पुलिस अधीक्षक, सूरजपुर द्वारा जांच के दौरान यह डिग्री संदिग्ध पाई गई। इस मामले में डॉ. जायसवाल को स्पष्टीकरण के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। प्रिंस जायसवाल कोरिया जिले में भी पदस्थ रह चुके है। यहां भी वह विवादों से घिरे हुए थे।

बर्खास्तगी के आदेश की कॉपी

डॉ. जायसवाल ने 30 दिन का अतिरिक्त समय मांगा और 26 मई 2025 को कार्यालय में उपस्थित होकर बताया कि इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरजपुर के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया गया है। हालांकि, उन्हें न्यायालय से फर्जी दस्तावेजों के संबंध में कोई स्थगन आदेश प्राप्त नहीं हुआ था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आयुक्त सह मिशन संचालक ने स्पष्ट किया कि डॉ. जायसवाल द्वारा फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से नौकरी प्राप्त करने का प्रयास मानव संसाधन नीति-2018 का उल्लंघन है। यह कृत्य गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। इसलिए 23 फरवरी 2024 को जारी नियुक्ति आदेश को निरस्त करते हुए मानव संसाधन नीति 2018 के प्रावधान 34.3 के तहत उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail