पूर्व विधायक प्रतिनिधि अविनाश को अब सांसद ने नियुक्त किया अपना प्रतिनिधि

Share this post:

जनपद पंचायत सोनहत में अविनाश पाठक को सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने बनाया अपना प्रतिनिधि

सोनहत। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की जनपद पंचायत सोनहत में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने अविनाश पाठक को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। अविनाश पाठक सोनहत विकासखंड के ग्राम पंचायत कुशमहा के निवासी हैं। वे पूर्व में विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्हें जनपद पंचायत सोनहत की समस्त बैठकों में सांसद का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार दिया गया है।

आपको बता दे कि अविनाश पूरे सोनहत ब्लाक की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहते है और उनके निदान के लिए पत्राचार करते रहते है। अविनाश  छात्र जीवन से ही कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहे है। पहले एनएसयूआई फिर युवक कांग्रेस में अविनाश पाठक कई पदों का दायित्व संभाल चुके है।

अविनाश ने अपनी नियुक्ति के लिए कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डाक्टर चरणदास महंत, भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो का आभार जताते हुए बेहतर जिम्मेदारी निभाने की बात कही है।

नियुक्ति की जानकारी जनपद पंचायत सोनहत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र के माध्यम से दी गई।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail