वीडियो : मानसिक दिव्यांग बच्चों के साथ मंत्री का बाल प्रेम

Share this post:

मंत्री के बाल प्रेम का वीडियो

बलौदाबाजार जिले के ग्राम पनगांव स्थित मनोविकास केंद्र पहुंचकर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बच्चों के साथ खेला कैरम, बच्चों को बांट चॉकलेट

बलौदाबाजार। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के व्यक्तित्व का एक खास पहलू है, बाल प्रेम। देश के भविष्य के बीच मंत्री जायसवाल, वर्तमान के अपने निजी व्यस्तता में भी समय निकाल ही लेते हैं। प्रोटोकॉल से इतर मुलाकात, प्यार-दुलार, आशीर्वाद के बीच बच्चों ने कोई ख्वाहिश की तो उसे भी अभिभावक बनकर पूरा करना उन्हें आत्मीय संतोष देता है। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के बाल प्रेम का ताजा उदाहरण बलौदाबाजार जिले के ग्राम पनगांव स्थित मनोविकास केंद्र में देखा गया। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने यहां का अवलोकन कर वहां के बच्चों एवं कर्मचारियों से चर्चा की। मनोविकास केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपचार व नवाचार जैसे विभिन्न सुविधाओं का मंत्री जायसवाल ने जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा, हमारी सुशासन सरकार मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ऐसे संस्थानों को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
मंत्री श्यामबिहारी ने यहां बच्चों से मुलाकात तो की ही, चॉकलेट देकर व बच्चों के साथ कैरम भी खेला। साथ ही मंत्री बच्चों के साथ गाते और टेबल पर थाप बजाते हुए भी नजर आए। और बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए बार बार तालियां बजाते भी नजर आए। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ ही जिले की एसपी भावना गुप्ता भी बच्चों का उत्साहवर्धन करती हुई नजर आई। आपको बता दे कि मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान भी मंत्री का बाल प्रेम कई दफा नजर आया है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail