
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों को पिछले दो वर्षों से उनकी प्रस्तुतियों का भुगतान नहीं मिला है। इस मामले में बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। वरिष्ठ गायक कलाकार और भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी शरद अग्रवाल ने यह मुद्दा उठाया है। संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 और 2024-25 में आयोजित कार्यक्रमों के बाद कलाकारों का भुगतान अभी तक लंबित है।
संस्कृति विभाग के संचालक ने कलाकारों के भुगतान के लिए प्रशासकीय स्वीकृति का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है। लेकिन यह प्रस्ताव अभी तक वित्त विभाग में लंबित है। इस कारण राज्य के स्थानीय कलाकारों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे वित्त विभाग को कलाकारों के लंबित भुगतान की प्रशासकीय स्वीकृति जल्द जारी करने के निर्देश दें।

About The Author










































