अजीत जोगी की प्रतिमा विवाद में अमित जोगी का अनशनः प्रशासन की अनुमति नहीं, ज्योतिपुर तिराहे पर प्रतिमा स्थापना को लेकर तनाव

गौरेला पेंड्रा मरवाही। स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर विवाद गहरा गया है। ज्योतिपुर तिराहे पर प्रतिमा स्थापना को लेकर प्रशासन और जोगी समर्थकों के बीच गतिरोध बना हुआ है। पहले प्रतिमा चोरी हो गई थी और बाद में खंडित अवस्था में मिली। पुलिस ने प्रतिमा को बरामद कर लिया। जोगी समर्थकों ने प्रतिमा की मरम्मत करवाई। लेकिन जब प्रतिमा को अनावरण स्थल पर स्थापित करने की बात आई, तब प्रशासन ने विधिवत अनुमति की आवश्यकता बताई। इस पर अमित जोगी सुबह से ही अनावरण स्थल पर अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि या तो प्रतिमा लगाई जाएगी या फिर उनकी लाश यहां से जाएगी। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वर्तमान में स्थानीय प्रशासन, पुलिस और जोगी समर्थक मौके पर मौजूद हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन अभी तक प्रतिमा स्थापना की अनुमति नहीं दे रहा है।

About The Author










































