खैरागढ़। सिदार-खपरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सभी यात्री ईटार गांव के निवासी थे और डोंगरगढ़ के मुंगलानी गांव में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक बकरी सड़क पर आ गई, जिसे बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार पिकअप पलट गई।
इनमें मालती कंवर और विश्वासा कंवर को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य को खैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मुड़ीपार पीएससी से डॉक्टर नागेश सिमकर मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। खैरागढ़ के एसडीएम टांकेश्वर प्रसाद साहू ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने हादसे पर चिंता जताते हुए मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने की प्रवृत्ति पर सख्त कदम उठाने की बात कही।
प्रशासन का निर्देश: एसडीएम ने ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग को ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सुरक्षित परिवहन साधनों की जरूरत है, ताकि लोग मजबूरी में जोखिम न उठाएं।
नई पहल का खबर से सबक
यह हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था सुधारना समय की आवश्यकता है, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रधान संपादक | रविकांत सिंह राजपूत | बीते 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय। शुरुआत स्वदेश अखबार भोपाल से। हरिभूमि रायपुर में रिपोर्टर के पद पर कार्यरत। मनेन्द्रगढ़ में नईदुनिया और inh न्यूज़ चैनल में रिपोर्टिंग। बेहतर रिपोर्टिंग के लिए बच्चों के लिए कार्य करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ का मीडिया फॉर चिल्ड्रेन अवार्ड से सम्मानित।

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। राजनीतिक दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ लोक संस्कृति और कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद के एल्डरमैन और भाजपा ...
— संस्कारों की पाठशाला बनी लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल, दीपोत्सव के साथ बच्चों ने सीखे सुरक्षा के ककहरा — दीया, कलश, थाली सजावट और रंगोली में चमके नन्हे सितारे, विजेताओं को ...
कर्मचारियों के हितों की लड़ाई को मिलेगी नई धार, पटवारी संघ के धरना स्थल पर हुआ चुनाव संपन्न; जिलेभर के कर्मचारियों में उत्साह नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ कर्मचारी ...
“जब शिक्षा की रोशनी से जगमगाएगा हर घर, तभी सार्थक होगा दीपावली का पर्व।” शत-प्रतिशत साक्षरता के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ का सूरजपुर जिला इस दिवाली एक अनूठी इबारत लिखने ...
नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। “दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि समाज के उस हर कोने में उजाला भरने का अवसर है जहां अपनों की छांव धुंधली पड़ ...
ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से रबी सीजन 2026 में किसानों को मिलेगी राहत; चैनपुर समिति व राधिका एग्रो एजेंसी से हुई पारदर्शी वितरण की शुरुआत नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : ...