रेलवे ट्रैक पर चलते-चलते सो गए मजदूर, तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, दो घायल

Share this post:

नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। बालोद। जिले के दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमकसा के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मजदूर झारखंड से बालोद जिले में मजदूरी करने आए थे। यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों मजदूर रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे पैदल चल रहे थे और थकान के कारण ट्रैक पर ही लेट गए। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। एक युवक ने ट्रेन आते देख बाकी साथियों को जगाने की कोशिश की, लेकिन दो मजदूर समय रहते उठ नहीं सके और ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल मजदूरों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस का बयान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि सभी मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं और बालोद में मजदूरी के लिए आए हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

झारखंड के परिजनों से हो रहा संपर्क
पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है और झारखंड में उनके परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। हादसे के संबंध में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मजदूर किस ठेकेदार के पास काम करने आए थे और रेलवे ट्रैक के जरिए सफर क्यों कर रहे थे।

बड़ी लापरवाही का मामला
यह हादसा मजदूरों की गंभीर लापरवाही को भी उजागर करता है, जहां सड़क मार्ग होने के बावजूद उन्होंने रेल पटरियों पर चलने का निर्णय लिया और चलते-चलते वहीं लेट गए। यह असावधानी उनके लिए जानलेवा साबित हुई।

खबर से सबक – क्या सीख मिलती है इस दर्दनाक हादसे से ?

रेलवे ट्रैक पर हुए इस दुखद हादसे से हमें कई महत्वपूर्ण सबक मिलते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भविष्य में और भी गंभीर घटनाओं को जन्म दे सकता है :

1. रेल पटरी पर चलना जानलेवा हो सकता है

रेल ट्रैक किसी भी परिस्थिति में चलने या आराम करने की जगह नहीं है। चाहे कितना भी थके हों, वहाँ लेटना या सोना सीधा मौत को न्योता देना है।

2. सड़क मार्ग का उपयोग करें

कई बार लोग शॉर्टकट या सुविधा के चक्कर में रेलवे ट्रैक का उपयोग करते हैं, जबकि सड़क मार्ग सुरक्षित होता है। यह आदत तुरंत बदलने की ज़रूरत है।

3. मजदूरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और ठेकेदारों की ज़िम्मेदारी

दूर-दराज़ से आने वाले मजदूरों के लिए सुरक्षित ठहराव, यात्रा और मार्गदर्शन की व्यवस्था ठेकेदारों और प्रशासन की ज़िम्मेदारी होनी चाहिए। असंगठित मजदूरी पर निगरानी ज़रूरी है।

4. जनजागरूकता जरूरी है

रेलवे और प्रशासन को गाँव-देहात में जाकर रेल ट्रैक से जुड़े खतरों को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाना चाहिए ताकि आमजन सतर्क रहें।

इस घटना ने न केवल दो परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी, बल्कि हमें भी यह सोचने पर मजबूर किया है कि थोड़ी सी लापरवाही कैसे जीवन के हर अध्याय को समाप्त कर सकती है।

सुरक्षा में समझदारी है, और लापरवाही में त्रासदी।
रेल ट्रैक कोई विकल्प नहीं, ये केवल ट्रेनों के लिए है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail