बैकुंठपुर जेल का बंदी बना मिसाल जेल में रहकर 12वीं की परीक्षा की पास

Share this post:

बारहवी में 57% अंक हासिल कर एक विषय में डिस्टिंक्शन पाया

बैकुंठपुर। जिला जेल के विचाराधीन बंदी अमीन तिर्की ने जेल में रहकर 12वीं की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने 57 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और एक विषय में डिस्टिंक्शन हासिल किया। अमीन तिर्की 27 जनवरी 2025 से पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत जेल में निरुद्ध हैं। जेल में आने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जताई। जेल प्रशासन ने उनके परिजनों से परीक्षा का प्रवेश पत्र मंगवाया और न्यायालय से परीक्षा में बैठने की अनुमति प्राप्त की। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की 12वीं बोर्ड परीक्षा में अमीन ने सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय जेल प्रशासन, अधीक्षक, शिक्षिका और समस्त जेल कर्मचारियों को दिया। उनका कहना है कि जेल का सकारात्मक माहौल और प्रशासन का सहयोग उनकी सफलता में अहम रहा। प्रभारी जेल अधिकारी के अनुसार यह सफलता राज्य शासन और जेल मुख्यालय के सुधारात्मक प्रयासों का नतीजा है। इस तरह की पहल से बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिल रही है।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail