नई पहल न्यूज नेटवर्क। जांजगीर-चांपा । थाना क्षेत्र के सिवनी गांव स्थित कोरबा रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब चलती एक कंटेनर वाहन में अचानक आग लग गई। घटना पीएनबी बैंक के पास की है, जहां कंटेनर धू-धू कर जल उठा और आग की लपटों ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोरबा की दिशा से आ रहे कंटेनर से अचानक धुआं उठता देखा गया, जिसके कुछ ही पलों में आग की तेज लपटों ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि वहां से गुजर रहे लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुँची और फायर ब्रिगेड को भी तत्काल बुलाया गया। पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर यातायात को नियंत्रित किया और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्राथमिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। वाहन चालक की स्थिति को लेकर भी कोई आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था और वाहन फिटनेस को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।

चलताकंटेनरआग #कोरबारोडहादसा #चांपा_पुलिस #FireIncidentChampa #JanjgirChampaBreaking #KorbaRoadFire #ShortCircuit #RoadSafety #BreakingNewsChhattisgarh #ContainerFire #FireBrigadeAction


About The Author










































