अब हर ग्रामीण बनेगा विकास का ऑडिटर : क्यूआर कोड से मिलेगी मनरेगा कार्यों की पूरी जानकारी

Share this post:

सरगुजा की 439 ग्राम पंचायतों में लगा डिजिटल निगरानी तंत्र, मोबाइल स्कैन से दिखेगा काम, खर्च और लाभ

नई पहल न्यूज नेटवर्क। अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर सरगुजा जिले में ग्रामीणों को सशक्त बनाने और योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल क्रांति की शुरुआत हो गई है। अब ग्रामीण अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर मनरेगा अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

कैसे करेगा काम यह सिस्टम ?

प्रत्येक ग्राम पंचायत और गांव के प्रमुख स्थानों पर विशेष क्यूआर कोड लगाए गए हैं।

ग्रामीण अपने मोबाइल से कोड स्कैन कर पिछले तीन वर्षों के सभी स्वीकृत, संपन्न और प्रगतिरत कार्यों की सूची देख सकेंगे।

जानकारी में शामिल होगी :

स्वीकृत राशि व वास्तविक खर्च का ब्योरा

जॉब कार्डधारियों की संख्या

मजदूरों का विवरण

सृजित मानव दिवस और खर्च की गई राशि

439 पंचायतों में लागू

मनरेगा शाखा द्वारा जिले की 439 ग्राम पंचायतों के लिए अलग-अलग क्यूआर कोड तैयार किए गए हैं। सितंबर तक पंचायत भवनों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर कोड चस्पा कर दिए जाएंगे।

ग्रामीण होंगे सहभागी

इस पहल के बाद ग्रामीण केवल दर्शक नहीं रहेंगे, बल्कि प्रत्यक्ष निगरानी करने वाले सहभागी बनेंगे। वे आसानी से पूछ सकेंगे कि गांव में विकास कार्यों की प्रगति कैसी है और किसे लाभ मिल रहा है।

क्या होगा फायदा ?

शासन की योजनाओं पर जनता का भरोसा और मजबूत होगा।

हर नागरिक अपने मोबाइल से पारदर्शी और वास्तविक जानकारी पा सकेगा।

ग्रामीणों को योजनाओं में सीधा अधिकार और निगरानी का सशक्त माध्यम मिलेगा।

सरगुजा में शुरू हुई यह व्यवस्था न सिर्फ पारदर्शिता की दिशा में बड़ी पहल है, बल्कि ग्रामीणों को योजनाओं में भागीदारी और अधिकार दिलाने का एक अनूठा मॉडल भी साबित होगी।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

अमरकंटक में छत्तीसगढ़ प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच की बैठक संपन्न : गर्मी के दिनों में उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए मनेंद्रगढ़ शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, समाजसेवी मनीष गोयल ‘मंच प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail