PMGSY के तहत 57 KM से अधिक की 27 सड़कों को मिली स्वीकृति, ‘डबल इंजन’ सरकार पर बढ़ा जनविश्वास
नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के लिए यह एक ऐतिहासिक घोषणा है। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत 27 सड़कों के निर्माण हेतु 55 करोड़ 23 लाख 97 हजार रुपये की बंपर राशि स्वीकृत की गई है। इन सड़कों की कुल लंबाई 57 किलोमीटर से अधिक है, जो पंडरिया के गाँव-गाँव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगी। विधायक भावना बोहरा ने इस बड़ी स्वीकृति को जनविश्वास का सशक्त प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य केवल घोषणाएँ करना नहीं, बल्कि धरातल पर विकास की ठोस तस्वीर प्रस्तुत करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।
सड़क नहीं, समृद्धि की रीढ़
विधायक बोहरा ने सड़कों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि समग्र विकास की रीढ़ होती है।
- आर्थिक लाभ: नई सड़कें किसानों को फसलों की समय पर परिवहन सुविधा देंगी, ग्रामीण बाज़ार, रोज़गार, व्यापार और परिवहन गतिविधियों को तेज करेंगी।
- सामाजिक पहुँच: शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच आसान होगी, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार सुनिश्चित होगा।
उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन भाजपा सरकार गाँव-गाँव में आधारभूत संरचना मजबूत करने हेतु प्रतिबद्ध है और यह ₹55 करोड़ की स्वीकृति पंडरिया का भविष्य मजबूत करेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भरेगी। विधायक ने याद दिलाया कि इसके पूर्व भी 400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य पंडरिया विधानसभा में हो चुके हैं।
इन 27 सड़कों का होगा निर्माण, बदलेगी गाँव की तस्वीर
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत होने वाली मुख्य सड़कें ये हैं, जिनका कुल 57.400 किलोमीटर निर्माण होगा
1
देवसरा से पंडरीपथरा मार्ग
2
सोमनापुर से मोतेसरा
3
भटरुसे से पथर्री कंझेटी मार्ग
4
बोहिल से झूमर मार्ग
5
भेलकी मुख्य मार्ग से चुलटोला वाह्य बदनाटोला मार्ग
6
बांगर मुख्य मार्ग से कोटनापानी
7
बांगर से धारटोला मार्ग
8
देवानपटपर से चिकलापानी मार्ग
9
बिरहुलडीह से करालु मार्ग
10
महिडबरा से नवापारा मार्ग
11
बांगर से आरुगटोला मार्ग
12
दमगढ़ मुख्य मार्ग से लुढुटोला से चारभाठा
13
दमगढ़ से महुआपानी मार्ग
14
बोहिल से फिफलीपानी
15
केसरमड़ा से गंडसरई मार्ग
16
भैंसाडबरी से बंदराटोला मार्ग
17
भेदरागढ़ से भेदरागढ़ बैगापारा
18
डालामोहा से पिपराकछार
19
जखना से धोबे मार्ग
20
दमगढ़ से लुढुटोला
21
बदना मार्ग से कारीढाप
22
बिरहुलडीह से लिफडी
23
अमनिया बारटोला रोड से ढुलढुली- डोकरीगठिया
24
छिंदीडीह से टिकराटोला
25
कांदावानी से डेंगुरजाम -अमनिया
26
पैलपार से गोरखपुरखुर्द
27
पेंड्रा से पावले तक
About The Author














