मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर ‘सेवा का संकल्प’: योजनाओं के लाभार्थियों का तिलक लगाकर सम्मान करेगा भाजयुमो

Share this post:

प्रदेश में राहुल टिकरिहा और एमसीबी जिले में अंकित शर्मा के नेतृत्व में  हितग्राहियों के बीच पहुँचेंगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, MCB जिले में जोर-शोर से तैयारिया

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ की सत्ता में ‘सुशासन’ की नई इबारत लिख रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिवस को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) एक ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मनाने जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर इस बार जन्मदिन का जश्न केक और नारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भाजयुमो के कार्यकर्ता सीधे जनता के द्वार पहुँचेंगे। ‘हितग्राही सम्मान’ के इस अनूठे अभियान के जरिए सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाखों परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।

वर्चुअल बैठक में बनी रणनीति: ‘घर-घर पहुँचेगा युवा मोर्चा’

​भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में स्पष्ट किया कि साय सरकार की योजनाओं ने प्रदेश के हर वर्ग के जीवन में उजियारा फैलाया है। उन्होंने कहा, “चाहे महतारी वंदन योजना से सशक्त होती 70 लाख माताएं-बहनें हों, ₹3100 की दर से धान बेचने वाले 27 लाख किसान हों, या ₹5500 में तेंदूपत्ता बेचने वाले संग्राहक—आज छत्तीसगढ़ का हर नागरिक विकास का साक्षी है। इन हितग्राहियों का सम्मान करना मुख्यमंत्री जी के प्रति सच्ची शुभकामना होगी।”

MCB जिले में तैयारी तेज

​इस अभियान को लेकर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में भी उत्साह का माहौल है। जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा ने मोर्चा की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कहा:

“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का कार्यकाल छत्तीसगढ़ के गौरव को पुनर्स्थापित करने वाला रहा है। हमारे जिले में भी प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन जैसी योजनाओं ने गरीब और मध्यम वर्ग की तकदीर बदली है। मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस पर हम उन चेहरों पर मुस्कान देखेंगे जो विकास की मुख्यधारा से जुड़े हैं। भाजयुमो कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर हितग्राहियों का अभिनंदन करेंगे और उन्हें यह महसूस कराएंगे कि यह सरकार उनकी अपनी सरकार है।”

योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड: जिन पर केंद्रित रहेगा अभियान

​भाजयुमो इस अभियान के दौरान मुख्य रूप से इन उपलब्धियों को जनता के बीच साझा करेगा:

  • महिला सशक्तिकरण: ₹1000 मासिक सहायता से 70 लाख महिलाओं का आर्थिक संबल।
  • किसानों की समृद्धि: ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी का ऐतिहासिक निर्णय।
  • छत का सपना: 26 लाख परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ।
  • वनवासियों का हित: ₹5500 की दर पर तेंदूपत्ता खरीदी से बढ़ी आय।

जश्न’ अब ‘जन-जुड़ाव’ का माध्यम

​भाजयुमो का यह कदम न केवल मुख्यमंत्री के जन्मदिन को खास बनाएगा, बल्कि आगामी समय के लिए राजनीतिक और सांगठनिक रूप से भी एक बड़ा संदेश देगा। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे संगठन से जोड़कर भाजयुमो ने ‘मिशन छत्तीसगढ़’ को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail