The specified slider id does not exist.

वीडियो : दहशतगर्द गिरफ्तार : आम नागरिकों को प्रताड़ित करने वाला विक्रम सिंह उर्फ विक्की जेल रवाना, चार FIR दर्ज

Share this post:

आईजी दीपक झा और एसपी रत्ना सिंह के सख्त निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की बहाली

नई पहल न्यूज नेटवर्क। चिरमिरी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर रत्ना सिंह के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के सख्त निर्देशों के अनुपालन में, चिरमिरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, लगातार गुंडागर्दी और आतंक मचा रहे कुख्यात बदमाश विक्रम सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आम नागरिकों को धमकाने, मारपीट करने और क्षेत्र का माहौल खराब करने के संबंध में एक के बाद एक चार गंभीर मामले दर्ज किए गए थे।

पिछले कुछ दिनों से चिरमिरी थाना क्षेत्र के डोमनहील निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की द्वारा पूरे इलाके में खुलेआम घूमकर आतंक मचाया जा रहा था। यह बदमाश लगातार आम नागरिकों के साथ अश्लील गाली-गलौज कर रहा था, जान से मारने की धमकी दे रहा था, और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस गुंडागर्दी के कारण स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया था। पुलिस ने इन आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल संज्ञान लिया और विभिन्न पीड़ितों की शिकायतों पर आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की। आरोपी के खिलाफ निम्नलिखित फरियादियों की रिपोर्ट पर गंभीर अपराध दर्ज किए गए हैं, जिनमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) की धाराएं शामिल हैं:

  1. प्रार्थी सिद्धार्थ सिंह की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 312/25 धारा 296, 351(2), 115(2), 324(4) BNS एवं 3(1)(द), 3(1)(थ) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
  2. प्रार्थी अमित कुमार बेहरा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 333/25 धारा 296, 351(2), 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
  3. प्रार्थी अविनाश मनहर की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 337/25 धारा 296, 351(2), 115(2) BNS एवं 3(1)(द), 3(1)(घ) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
  4. प्रार्थिया सीमा रवि की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 340/25 धारा 324(1), 331(4), 296, 351(2), 115(2) BNS एवं 3(1)(द), 3(1)(थ) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

​पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और उसे विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति भंग करने और आम नागरिकों को भयभीत करने वाले किसी भी गुंडा-बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail