The specified slider id does not exist.

आक्रोश, घेराव, हुंकार : केल्हारी में फूटा कांग्रेस का आक्रोश: वन विभाग कार्यालय का घेराव, भ्रष्टाचार और बदहाली के खिलाफ भरी हुंकार

Share this post:

भालू पीड़ितों को ‘नाममात्र’ मुआवजा और तेंदूपत्ता भुगतान में देरी पर बिफरी कांग्रेस, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़/केल्हारी। भ्रष्टाचार, ग्रामीणों के शोषण और हक की अनदेखी के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण मनेंद्रगढ़ ने आज आर-पार की लड़ाई का शंखनाद कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष अधिवक्ता रामनरेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वन परिक्षेत्र कार्यालय केल्हारी का घेराव किया। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो यह आंदोलन उग्र रूप लेगा।

महुआ पौधारोपण और ट्री-गार्ड के नाम पर करोड़ों का ‘खेल’

​धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने विभाग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि:

  • पौधारोपण में घोटाला: 60 हजार महुआ पेड़ लगाने के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया गया है।
  • ट्री-गार्ड में धांधली: ट्री-गार्ड निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी कर भारी अनियमितताएं बरती गई हैं।
  • अधिकारियों को चेतावनी: श्री श्रीवास्तव ने दो टूक शब्दों में कहा कि अधिकारी भाजपा एजेंट के रूप में काम करना बंद करें।

भालू पीड़ितों के साथ भद्दा मजाक: 50 हजार की जगह थमाए 1500 रुपये

​प्रदर्शन के दौरान भालू हमले के पीड़ितों की उपेक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठा। नेताओं ने बताया कि जहाँ घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये की सहायता मिलनी चाहिए थी, वहीं विभाग ने मात्र 1500 रुपये देकर खानापूर्ति कर दी। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा, “भाजपा शासन में गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है। एक तरफ ग्रामीणों की झोपड़ियां तोड़ी जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर मजदूरों को उनके पसीने की कमाई (तेंदूपत्ता भुगतान) के लिए दफ्तरों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं।”

प्रमुख मांगें और चेतावनी

ब्लॉक अध्यक्ष अधिवक्ता रामनरेश पटेल ने धरने का नेतृत्व करते हुए कहा कि वन विभाग भ्रष्टाचार में इस कदर डूबा है कि उसे ग्रामीणों की आर्थिक तंगी दिखाई नहीं दे रही। कांग्रेस की मुख्य मांगें निम्न हैं:

  1. तेंदूपत्ता संग्राहकों का लंबित भुगतान तत्काल किया जाए।
  2. भालू हमले के पीड़ितों को नियमानुसार उचित मुआवजा मिले।
  3. भ्रष्टाचार की जांच: महुआ पौधारोपण और ट्री-गार्ड निर्माण की निष्पक्ष जांच हो।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष अधिवक्ता रामनरेश पटेल, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, महिला जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्रीमती निर्मला चतुर्वेदी, जिला महामंत्री रफीक मेमन, ओम प्रकाश गुप्ता, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमोल सिंह, जिला प्रवक्ता भावेश जैन, मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मकसूद आलम, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीलिमा शामल, मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, दीपक श्रीवास्तव, कासिम अंसारी, राजकुमार पुरी, शोभन सिंह, एहतराम अख्तर, नजरयूस एक्का, संदीप द्विवेदी, विमल हितकर, रामलाल सिंह, जैनुद्दीन, इमामुद्दीन, पिंटू भास्कर, राजा पांडे, और शुभकरण सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail