The specified slider id does not exist.

एमसीबी जिले में कृषक उन्नति का महायज्ञ : 15 हजार से अधिक किसानों के खातों में बरसी ₹64 करोड़ की सौगात

Share this post:

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खड़गवां में किया आदान सहायता राशि का वितरण, बिचौलियों की भूमिका खत्म होने से किसानों में हर्ष

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले में किसानों के जीवन में आर्थिक समृद्धि का नया अध्याय शुरू हो गया है। ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत आयोजित विशाल कृषक सम्मेलन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने क्षेत्र के 15,852 पंजीकृत धान कृषकों को 64.31 करोड़ रुपये से अधिक की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों (DBT) में अंतरित कर एक बड़ी सौगात दी है। खड़गवां विकासखंड में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने जिले में किसान कल्याण की एक नई मिसाल कायम की है।

पारदर्शी शासन का प्रमाण: सीधे खाते में पहुंची सहायता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा:

कृषक उन्नति योजना के माध्यम से सहायता राशि सीधे किसानों के खातों में पारदर्शी तरीके से पहुंचाई जा रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो गई है और किसानों को समय पर उनके हक की राशि मिल रही है।

विकासखंडवार सहायता राशि का विवरण

जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले के तीनों विकासखंडों में किसानों को इस योजना का अभूतपूर्व लाभ मिला है:

  • खड़गवां विकासखंड: 4,591 कृषक – 18,56,45,344.80 रुपए
  • मनेन्द्रगढ़ विकासखंड: 5,736 कृषक – 21,33,62,525.60 रुपए
  • भरतपुर विकासखंड: 5,525 कृषक – 24,41,61,456.20 रुपए
  • कुल योग: 15,852 कृषक – 64,31,69,326.60 रुपए

तकनीकी ज्ञान और आत्मनिर्भरता का संकल्प

विशाल कृषक सम्मेलन में उपस्थित लगभग 2000 से अधिक किसानों को कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि तकनीकों, मृदा परीक्षण, और फसल विविधीकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। मंत्री श्री जायसवाल ने किसानों से उन्नत तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सके।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail