मनरेगा बचाने रायपुर कूच की तैयारी : एमसीबी में कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, वार्ड और पंचायत स्तर पर संगठन होगा अभेद्य

Share this post:

विधानसभा घेराव को लेकर जेपी श्रीवास्तव और गुलाब कमरो ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, गरीबों के हक के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़ |छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज मनेंद्रगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) की एक अहम सामरिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत 17 मार्च को रायपुर में होने वाला विधानसभा घेराव और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए वार्ड व पंचायत कमेटियों का गठन रहा।

सड़क से सदन तक’ संघर्ष का संकल्प

जब केंद्र की नीतियों से गरीबों के निवाले पर संकट आता है, तब कांग्रेस चुप नहीं बैठती। एमसीबी जिले के प्रभारी जेपी श्रीवास्तव और पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने स्पष्ट कर दिया है कि मनरेगा को कमजोर करने की भाजपाई ‘साजिश’ के खिलाफ कांग्रेस अब निर्णायक जंग के मूड में है। रायपुर में होने वाला विधानसभा घेराव केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का शंखनाद होगा।

नेताओं के तीखे प्रहार: मनरेगा के बहाने भाजपा की घेराबंदी

  • जेपी श्रीवास्तव (प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी): “केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा जैसी योजनाओं को खत्म कर गरीब मजदूरों के हक छीन रही है। कांग्रेस हमेशा से गरीब और किसान के साथ खड़ी रही है। 17 मार्च को एमसीबी जिले से कार्यकर्ताओं का हुजूम रायपुर पहुँचकर दिल्ली की सत्ता को अपनी ताकत दिखाएगा।”
  • गुलाब कमरो (पूर्व विधायक): “मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है। भाजपा इसे उजाड़ने का काम कर रही है। हम अन्याय के खिलाफ चुप नहीं रहेंगे। सड़क से लेकर सदन तक हर मोर्चे पर संघर्ष होगा।”
  • अशोक श्रीवास्तव (जिला अध्यक्ष): “हमारा लक्ष्य हर बूथ पर कांग्रेस को अभेद्य बनाना है। पंचायत और वार्ड कमेटियों का गठन इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, ताकि कार्यकर्ता सीधे जनता के सुख-दुख का साथी बन सके।”

कार्यकर्ताओं का सम्मान और संगठन की मजबूती

​बैठक के दौरान संगठन के प्रति समर्पित बूथ और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। नेताओं ने एकजुट होकर कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली शक्ति हैं और उनकी सक्रियता ही आने वाले समय में पार्टी की सफलता सुनिश्चित करेगी।

बैठक में ये रहे मौजूद

​रणनीतिक चर्चा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजेश साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला महामंत्री रफीक मेमन, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) निर्मला चतुर्वेदी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी, ब्लॉक अध्यक्ष चिरमिरी शिवांश जैन, ब्लॉक अध्यक्ष जनकपुर अंकुर प्रताप सिंह, पूनम सिंह, आनंद राय, जगदीश मधुकर, राजाराम कोल और अमर सिंह सहित भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail