आज सियासी रणभूमि बना मनेंद्रगढ़ :  भाजपा के भूमिपूजन पर कांग्रेस का ‘काला झंडा’ अटैक, तनाव चरम पर

Share this post:

आदिवासी ज़मीन विवाद: भाजपा कार्यालय निर्माण पर कांग्रेस हमलावर, पूर्व विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में प्रदर्शन की रणनीति, पुलिस बल तैनात

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। ज़िले में आज सियासी पारा अपने चरम पर है, जहाँ भारतीय जनता पार्टी के नए ज़िला कार्यालय के भूमिपूजन को लेकर कांग्रेस ने विशाल विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा एक आदिवासी को उसकी ज़मीन से बेदखल कर पार्टी कार्यालय बनवा रही है, जिसके विरोध में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल समेत अन्य नेताओं को काला झंडा दिखाया जाएगा। ज़मीनी विवाद और हाई-प्रोफाइल नेताओं की मौजूदगी के चलते मनेंद्रगढ़ की सड़कों पर आज सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सीधा टकराव देखने को मिलेगा।

कांग्रेस का ‘आदिवासी विरोधी’ होने का आरोप

​कांग्रेस ने भाजपा पर आदिवासी विरोधी होने का सीधा हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि जिस ज़मीन पर भाजपा ज़िला कार्यालय का भूमिपूजन करने जा रही है, वह ज़मीन एक आदिवासी से जबरन छीनी गई है। इसी गंभीर आरोप के साथ, कांग्रेस ने इस भूमिपूजन का विरोध करने की पूरी तैयारी की है। पूर्व विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज मेमन, पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, प्रवक्ता सौरभ मिश्रा, पार्षद स्वप्निल सिन्हा और जनपद सदस्य युगांतर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजेश अग्रवाल और लक्ष्मी रजवाड़े को काला झंडा दिखाने की विस्तृत रणनीति बनाई है। कांग्रेस स्पष्ट कर चुकी है कि वे आदिवासी हित के लिए किसी भी हद तक जाएंगे और भाजपा को यह निर्माण नहीं करने देंगे।

भाजपा का पलटवार: ‘अनर्गल’ आरोप, वीडियो जारी कर किया बचाव

​वहीं, इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के आरोपों को ‘अनर्गल’ और राजनीति से प्रेरित बताया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस जिस आदिवासी की ज़मीन की बात कर रही है, वह पूरी तरह से निराधार है। भाजपा ने मीडिया के सामने उस आदिवासी का वीडियो जारी किया है, जिसमें वह व्यक्ति खुद यह कह रहा है कि उसे यहाँ भाजपा कार्यालय बनने से कोई आपत्ति नहीं है। भाजपा का दावा है कि कांग्रेस जानबूझकर ज़मीन विवाद को हवा दे रही है ताकि एक शुभ कार्यक्रम को बाधित किया जा सके।

पुलिस प्रशासन मुस्तैद, तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनज़र ‘वाटर कैनन’ तैनात

दो प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच बढ़ते इस तनाव और संभावित टकराव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी है। किसी भी तरह के हंगामे और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। विरोध प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन समेत तमाम इंतज़ामात पुलिस ने किए हैं। भूमिपूजन स्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बेहद कड़ा कर दिया गया है। मनेंद्रगढ़ में आज पल-पल बदलती स्थिति पर पूरे प्रदेश की नज़र रहेगी।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail