अंकुर प्रताप सिंह ने की सांसद के प्रयासों की सराहना; बोले— “जनता के हित में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय
नई पहल न्यूज नेटवर्क। जनकपुर| भरतपुर ब्लॉक के माड़ीसरई में बिजली बिलों की समस्या से जूझ रही जनता के लिए राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्रीय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत के प्रवास के दौरान ग्रामीणों की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर एमसीबी ने जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया है। इस पूरे घटनाक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए सांसद के इस जनहितैषी निर्णय का पुरजोर स्वागत किया है।
अंकुर प्रताप सिंह ने प्रमुखता से उठाई जनता की मांग
ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण आर्थिक मानसिक दबाव झेल रही थी। सांसद महोदय के प्रवास के दौरान इस मुद्दे को गंभीरता से रखने और ‘दिशा’ की बैठक में कलेक्टर के माध्यम से समाधान सुनिश्चित कराने के प्रयास ने कार्यकर्ताओं और जनता में नया उत्साह भर दिया है।
“सांसद की तत्परता से मिली बड़ी जीत” – अंकुर प्रताप सिंह
सांसद के इस प्रयास पर प्रतिक्रिया देते हुए अंकुर प्रताप सिंह ने कहा:
हमारी लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत जी सदैव अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रही हैं। बिजली बिल की शिकायतों पर कलेक्टर एमसीबी को टीम गठित करने का निर्देश देना उनकी कार्यकुशलता को दर्शाता है। मैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
अंकुर प्रताप सिंह ने आगे उम्मीद जताई कि जो विशेष टीम क्षेत्र में आकर जांच करेगी, वह त्रुटिपूर्ण बिलों में सुधार कर आम जनता को बड़ी राहत प्रदान करेगी।
About The Author









































