The specified slider id does not exist.

अगर आपके गांव के है हैंडपंप खराब तो इन नम्बरों पर कीजिए कॉल

Share this post:

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने किया 375 हैंडपंपों की मरम्मत

सुशासन तिहार में भरी गर्मी में ग्रामीणों को मिल रहा पानी से राहत

गांवों में हैंडपंप सुधारते पीएचई के कर्मचारी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार में ग्रामीणों की समस्याओं का तेजी के साथ निराकरण किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पूरे एमसीबी जिले में तीब्र गति से गर्मियों की तेज़ धूप और पानी की बढ़ती मांग के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बनाए रखने के लिए मरम्मत योग्य हैंडपंपों के संधारण और सुधार का कार्य कर रहा है। जिले के विभिन्न गांवों में खराब और बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जा रही है। मनेन्द्रगढ़, खड़गवां एवं भरतपुर विकासखण्ड में अभी तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगभग 375 हैण्डपम्पों का मरम्मत कर सुधार कार्य किया जा चुका है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ओमकार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एमसीबी जिले में किसी भी गांव में इस भीषण गर्मी में पानी की किसी तरह की कोई परेशानी ग्रामीणों को न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा समस्या का त्वरित निराकरण किया जा रहा है । एमसीबी जिले में अब तक बिगड़े व मरम्मत योग्य 375 हैण्ड पम्प का सुधार कार्य कर ग्रामीणों को जल की समस्या से निजात दिलाया गया है । पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता ओमकार सिंह ने बताया कि खड़गवां के ग्राम ठगगांव में विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक हैंडपंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू किया गया। मरम्मत कार्य के पूरा होते ही गांववासियों को तत्काल जल सुविधा मिलने लगी। इस प्रयास से ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं रही। विभाग की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट से निपटने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विभाग के प्रति आभार जताया है और इसे समय पर उठाया गया सराहनीय कदम बताया है। कार्यपालन अभियंता श्री सिंह ने बताया कि एमसीबी जिले के सभी विकासखण्डों में विभाग की ओर से नोडल अधिकारी व हैण्ड पम्प मैकेनिक नियुक्त किए गए हैं जिनके द्वारा शिकायत पर समस्या का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इनमें से एक महिला कर्मचारी है जिसके द्वारा इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है । कार्यपालन अभियंता ओमकार सिंह ने बताया कि जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के ग्रीष्म कालीन पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति करते हुये संपर्क नंबर जारी किये गए हैं। जिले के किसी भी ग्राम में पेयजल की समस्या होने पर अथवा ग्राम में हैण्डपंप मरम्मत हेतु दिये गये नंबरो पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जिससे समस्या का त्वरित निराकरण किया जा सकेगा।

हैण्डपंप तकनीशियन / हैल्पर का नाम एवं मोबाईल नंबर जिला व विकासखण्ड स्तर पर दिए गए हैं जिसमें
प्रभारी अधिकारी
एमसीबी जिला स्तर पर मनमोहन सिंह (उप अभियंता) 7697909711, श्यामजीत हैण्ड पम्प मैकेनिक 8770759545, विकासखण्ड स्तर पर मनेंद्रगढ़ एएस सिदार (सहायक अभियंता)
94077 38220,
आर.एन.पटेल 8110992940,
सहेन्द्र 9131674941,
वर्तिका तिर्की 9174113449,
जयकिशन उरांव 7879725843,
विकासखण्ड खडगवां
ए.एस.सिदार (सहायक अभियंता)
94077 38220,
इविन तिकी 7772034850,
अनिल कुमार 8770759545,
विकासखण्ड भरतपुर
जयन्त कुमार चन्देल (सहायक अभियंता)
7889480644,
पी.डी. मिज -6232983312,
पिंन्द्र कुमार -7691910585,
सुशील कुमार 9630005442,
परमेश्वर सिंह 7887224610,
दिनेश कुमार टेकाम 7999635822 से सीधे मोबाइल नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नं. 1800-233-0008 पर भी शिकायत कर संकते है। जिससे समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सकेगा। इसके साथ सुशासन तिहार में मिले आवेदनों का निराकरण तेजी से किया जा रहा है जिससे ग्रामीण जनता को काफी राहत मिल रही है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail